एक्सप्लोरर

योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमण की जद में, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

यूपी में कोरोना संक्रमण से हालात भयावह होते जा रहे हैं. राजधानी लखनऊ में बीते एक पखवाड़ें में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. इस बीच संक्रमण अब प्रदेश के मंत्रियों तक पहुंच गया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी घातक रुप से अपने पैर पसार रही है. कोरोना संक्रमण अब राज्य के मंत्रियों को अपनी चपेट में ले रहा है. अब यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह खबर सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है. इससे पहले शनिवार को यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना संक्रमित पाये गये थे.

मंत्री आ रहे कोरोना की चपेट में

यही नहीं इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री मोती सिंह, धर्म सिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. आपको बता दें कि रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 50 नये मामले सामने आये हैं. राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर गहराता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक उपेंद्र तिवारी के परिजनों का भी सैंपल लिया जाएगा.

गौरतलब है कि शनिवार को चेतन चौहान इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की जद में आ गए. शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की कोरोना जांच की गई थी. निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंत्री चेतन चौहान को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करा दिया गया. उनके परिवार के लोगों के भी टेस्ट कराए जाएंगे. वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं.

बढ़ते मामलों के बाद किया गया लॉकडाउन

आपको बता दें कि यूपी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन किया है. शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा.

(रिपोर्टर शैलेश अरोड़ा का इनपुट)

ये भी पढ़ें.

20 अगस्त से शुरु हो सकता है यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सदन के भीतर बदल जाएगी बैठने की व्यवस्था

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रही एसयूवी पर सवार कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget