एक्सप्लोरर

सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे से SIT ने की 5 घंटे पूछताछ, संभल हिंसा से जुड़ा है मामला

UP News: समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल का नाम संभल हिंसा में आया था. जिसके बाद आज गुरुवार को सुहैल एक बार फिर से एसआईटी के सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को एक बार फिर विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए. सुहैल ने इससे पहले 6 मई को संभल कोतवाली थाने में एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था.

पिछले साल 24 नवंबर को संभल शहर के कोर्ट गर्वी इलाके में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा से संबंधित मामले में सुहैल इकबाल के साथ-साथ संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क भी आरोपी हैं. हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही जामा मस्जिद उस जगह पर बनी है जहां पहले कभी हरिहर मंदिर था.

संभल हिंसा की जांच में सहयोग करूंगा- सुहैल इकबाल
सुहैल ने संवाददाताओं से कहा, 'एसआईटी ने मुझे आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है और मैं पूरा सहयोग करने आया हूं. वे जो भी पूछेंगे, मैं उसका जवाब दूंगा. दो दिन पहले भी मुझसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी और मैंने एसआईटी को अपना पूरा सहयोग दिया था. जब भी वे मुझे बुलाएंगे, मैं हाजिर होकर जांच में सहयोग करूंगा.'

छह मई को एसआईटी ने सुहैल इकबाल से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दूसरे दौर के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस घटना में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी तथा पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हो गए थे. एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है.

पिछले वर्ष नवंबर में भड़की थी हिंसा
उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी. जिसमें 4 लोगों की मौत होने के साथ कई लोगों और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. जिसके बाद हिंसा की जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा गया.

यह भी पढ़ें- 'मुझे शब्दों में नहीं पड़ना है', पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले कांग्रेस सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget