एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में दिल दहला देने वाला मामला: नदी में मिला महिला-बच्चों का शव, हत्या का शक

Siddharthnagar News:औरहवा गांव के टोले बुढ़ईया के पास राप्ती नदी में तीन शव तैरते हुए देखे गए. जिनकी पहचान माया(30) और उसकी बेटी मोनिका(6) व बेटे शिवांस(2) के रूप में हुई है.

UP News: सिद्धार्थनगर में उस समय हड़कम्प मच गया जब राप्ती नदी में एक महिला और दो बच्चों के शव तैरते नजर आए. जिनकी पहचान माया(30) और उसकी बेटी मोनिका(6) व बेटे शिवांस(2) के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है. मामला माता थाना क्षेत्र का है.

दरअसल शनिवार सुबह औरहवा गांव के टोले बुढ़ईया के पास राप्ती नदी में तीन शव तैरते हुए देखे गए. ग्रामीणों की सूचना पर कठेला समय माता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे घरेलू कलह के कारण आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

मायके वालों का आरोप: हत्या, आत्महत्या नहीं

मृतका माया के भाई अशोक कुमार ने बताया कि माया की शादी 2017 में इटवा तहसील के बुढ़ईया गांव निवासी सचिन चौहान से हुई थी. सचिन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार से अलग रहता है. अशोक ने आरोप लगाया कि माया को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था. सास, ससुर और पति द्वारा आए दिन मारपीट की जाती थी.

बीते मंगलवार को माया और उसकी सास के बीच एक कंबल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से माया और उसके दोनों बच्चे लापता थे. अशोक ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. मेरी बहन और बच्चों की हत्या कर शवों को नदी में फेंका गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के कारण माया द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा. उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई होगी.

Input By : चंदन श्रीवास्तव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget