एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: 'मैं तो आ गई, अब मेरा शुभम वापस नहीं आएगा...' ऐशान्या की ये बातें पढ़कर रो देंगे आप

Shubham Dwivedi News: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की मौत के बाद उनकी पत्नी ऐशान्या का रो-रोकर बुरा हाल है. देर रात अपने ससुराल हाथीपुर पहुंचने पर ऐशान्या बार बार बेहोश हो रहीं थीं.

Shubham Dwivedi News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर में मातम का माहौल छाया हुआ है. उनकी मौत से घर परिवार में हर कोई दुखी है. शुभम की पत्नी का ऐशान्या का बुरा हाल है और वह बार-बार कह रहीं हैं- मेरा शुभम वापस ला दो. बता दें दोनों की शादी को अभी बस कुछ महीने ही हुए थे. 70 दिन पहले दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई थीं लेकिन 22 अप्रैल के हादसे ने उनके जीवन की सारी खुशियां छीन लीं. 

आतंकी हमले के वक्त ऐशान्या और शुभम कैफे में बैठे थे. दोनों ने मैगी का ऑर्डर दिया था. शुभम कुर्सी पर बैठकर आस-पास के नजारों का आनंद ले रहे थे, जबकि ऐशान्या पास में ही खड़ी थीं. तभी उनके पास एक अज्ञात शख्स आता है और शुभम से पूछता है कि, तू हिंदू है या मुसलमान? फिर कहा- कलमा पढ़ के दिखाओ. ऐसे में ऐशान्या कुछ समझ पाती उससे पहले ही आतंकवादियों ने शुभम के सिर पर गोली मार दी. शुभम की मौके पर ही मौत हो गई.

इस बाबत जब ऐशान्या से बात की गई तो उन्होंने कहा 'उस वक्त मैं कुछ समझ नहीं पाई, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि जो कुछ भी हुआ मेरी आंखों के सामने हुआ. हम दोनों गए तो थे साथ में, लेकिन वो अकेले कैसे चला गया? उसने मुझे वादा किया था कि वो हमेशा मेरे साथ रहेगा.'

'मेरा शुभम वापस ला दो'- ऐशान्या
इस आतंकी हमले में शुभम की मौत के बाद ऐशान्या टूट गई हैं. नई-नई शादी, जीवनसाथी का प्यार, दुलार अब सब खत्म हो गया है. ऐशान्या जब देर रात अपने ससुराल हाथीपुर गांव में पहुंचीं तो, इस सदमे के कारण बार-बार बेहोश हो रही थी. वो हर किसी को एक ही बात कह रही थी कि, 'मेरा शुभम वापस ला दो, वो अच्छा इंसान था.  उसने किसी का क्या बिगाड़ा था?'

ऐशान्या ने रोते हुए अपने घरवालों से कहा, 'अब मैं किससे अपनी बात शेयर करूंगी? किसको अपना दुख दर्द बताउंगी? हम दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे. परिवार संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उस से पहले ही इस हादसे ने सब खत्म कर दिया.'

ऐशान्या की आंखें रो रोकर सूख चुकीं हैं. शुभम को खोने का सदमा ऐशान्या के आंखों में साफ देखा जा सकता है. ऐशान्या ने कहा कि, 'काश हम लोग कश्मीर नहीं गए होते तो, आज मेरा शुभम मेरे पास होता. कश्मीर से मैं तो वापस आ गई, लेकिन मेरा शुभम कभी वापस नहीं आएगा.' इन सबके बीच दुख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शुभम के परिवारवालों से मुलाकात कर उन्हें सहानुभूति दी.

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग
अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग
Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
राम मंदिर केस: अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
'अखिलेश यादव अगर महाभारत के दुर्योधन बन कौरवों...', कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन पर बोली AIMIM
'अखिलेश यादव अगर महाभारत के दुर्योधन बन कौरवों...', कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन पर बोली AIMIM
इस्तीफा देकर भी राम मंदिर में आखिरी सांस तक ट्रस्टी बने रहेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा! जानें वजह
इस्तीफा देकर भी राम मंदिर में आखिरी सांस तक ट्रस्टी बने रहेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा! जानें वजह

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget