एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम

देहरादून पुलिस का यह रुख साफ संकेत देता है कि कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में तनाव का माहौल है. इसकी आंच अब देहरादून तक पहुंच गई है, जहां बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ाई के लिए रहते हैं. सोशल मीडिया पर इन छात्रों के खिलाफ हो रही बयानबाजी को गंभीरता से लेते हुए दून पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसके तहत न केवल संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, बल्कि खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है.

देहरादून में एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में कश्मीरी छात्र रहते हैं, वहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो. साथ ही उन शिक्षण संस्थानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, जहां कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट्स पर नजर रखी जा रही है. खुफिया विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया है ताकि समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

चुनावी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाई गंभीर घायल, गांव में तनाव का माहौल

वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद देहरादून में भी कुछ इलाकों में ऐसे ही हालात बने थे, जब कुछ लोगों ने कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. उस दौरान भी पुलिस ने सख्ती से निपटते हुए कानून व्यवस्था को नियंत्रित किया था. अब एक बार फिर से पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है ताकि किसी तरह की अफवाह या नफरत फैलाने की कोशिश को रोका जा सके.

पुलिस द्वारा कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है. साथ ही छात्रों को भी यह जानकारी दी जा रही है कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो रही है, तो वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है.

देहरादून में पढ़ रहे कई कश्मीरी छात्रों ने बताया कि पहलगाम में हुए हमले के बाद उनके मन में चिंता तो है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें राहत भी मिली है. एक छात्र ने बताया, "पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ भड़काऊ बातें देखी थीं, लेकिन अब पुलिस की मौजूदगी और समर्थन से हमें सुरक्षित महसूस हो रहा है.

एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. किसी को भी कानून तोड़ने या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस की टीम हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget