एक्सप्लोरर

Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में बड़ी खबर, विवादित स्थल के सर्वे के लिए जल्द जा सकते हैं कोर्ट अमीन

Mathura News: मथुरा कोर्ट ने हिंदू सेना द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे के लिए नक्शे सहित रिपोर्ट मांगी है. ये रिपोर्ट 17 अप्रैल तक सौंपनी होगी.

Shri Krishan Janmbhoomi News: श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद मामले में कोर्ट का अमीन सर्वे ऑर्डर मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने हिंदू सेना (Hindu Sena) के प्रमुख विष्णु गुप्ता के दावे में विवादित स्थल पर अमीन भेजकर नक्शे सहित रिपोर्ट मांगी है. सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट नीरज गोंड की अदालत ने 29 मार्च को आदेश दिया था. अमीन को 17 अप्रैल तक विवादित स्थल की नक़्शे समेत रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी है. कोर्ट ने 8  दिसंबर 2022 को दिए गए आदेश के अनुपालन में ये निर्देश दिया है. 

दरअसल बुधवार को मथुरा की अदालत में 13.37 एकड़ जमीन विवाद मामले में हिन्दू सेना की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में अमीन भेजकर विवादित स्थल की नक्शे समेत रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट अमीन शिशुपाल यादव जल्द ही विवादिल स्थल के सर्वे के लिए जा सकते हैं. इस मामले पर 17 अप्रैल को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है. 

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पिछले साल 8 दिसंबर 2022 को मथुरा की कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराये जाने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का कहना है कि मुगल शासक औरंगजेब ने ठाकुर केशवराय मंदिर को तोड़कर ईदगाह का निर्माण किया था. दावा किया जाता है कि जिस जगह पर ईदगाह मस्जिद बनी हुई है वो राजा कंस का कारागार हुआ करता था, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. 

इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 8 दिसंबर को ही अमीन सर्वे के आदेश कर दिए थे. जिसके बाद इस मामले में सुनवाई चलती रही लेकिन कोर्ट अमीन की ईदगाह के सर्वे के लिए नियुक्ति नहीं हुई. बुधवार को वादी पक्ष की ओर से पत्र लगाया गया, जिसमें 8 दिसंबर को ईदगाह परिसर में सर्वे के आदेश का अनुपालन करान की मांग की गई. अदालत के आदेश के बाद अब जल्द ही कोर्ट अमीन शिशुपाल यादव ईदगाह परिसर के सर्वे के लिए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: कैदी नंबर 17052 बना अतीक अहमद, जेल के कपड़े पहनने होंगे, जानें- कैसी होगी माफिया की जिंदगी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget