एक्सप्लोरर

श्रावस्ती में शिक्षा विभाग का हंटर, 775 टीचर्स का वेतन रोका, जानें वजह

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग ने 775 शिक्षकों पर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया है. विभाग ने इन शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी है.

उत्तर प्रदेश के ​श्रावस्ती में 775 शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग का हंटर चला है. जिसके तहत बीएसए के आदेश पर इन शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इन शिक्षकों ने 'प्रशस्त एप' पर अनिवार्य प्रशिक्षण वीडियो नही देखा था. 

बीएसए आकांक्षा रावत ने शिक्षकों द्वारा विभाग के आदेश की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं और ​सभी लापरवाह शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि उन्हें एप पर मौजूद सभी दस वीडियो को अनिवार्य रूप से बुधवार दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य तौर पर देखना होगा. 

'प्रशस्त एप' पर ​विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग और शुरुआती दिव्यांगता की पहचान के लिए शिक्षकों को यह प्रशिक्षण लेना था. जिसमें कई शिक्षकों द्वारा घोर लापरवाही बरती गई और बीएसए के आदेशों की अनदेखी हुई.  

'मुस्लिम वोट पर ओवैसी का पेटेंट नहीं', सपा विधायक ने AIMIM पर साधा निशाना

शिक्षकों को दिया अल्टीमेटम

दरअसल ​NCERT और शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्पष्ट नियम स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले सामान्य शिक्षकों के लिए संवेदीकरण और ट्यूटोरियल वीडियो को पूरा करना अनिवार्य किया गया था. लेकिन कुछ शिक्षकों ने ऐसा नहीं किया जिसके बाद उनका वेतन रोका गया है.

इतने शिक्षकों पर गिरी गाज

जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया है उनमें गिलौला और इकौना ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई की गई है. वेतन रोके जाने वाले शिक्षकों में गिलौला के 163 और इकौना के सर्वाधिक 167 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं. 

वहीं ​जमुनहा, सिरसिया और हरिहरपुररानी में भी कई शिक्षकों पर गाज गिरी है. इनमें जमुनहा के 161, हरिहरपुर रानी के 164 और सिरसिया के 120 शिक्षकों के वेतन पर विभाग ने रोक लगा दी है. इन शिक्षकों को अब UDISE+ और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. उन्हें पोर्टल या एप पर अपनी आईडी से लॉगिन कर तय समय में प्रशिक्षण टास्क पूरा करने को कहा गया.

बेसिक शिक्षा विभाग ने आगे की कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए साफ किया कि दी गई मियाद में वीडियो न देखने वाले शिक्षकों के खिलाफ अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 

प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget