एक्सप्लोरर

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

पीलीभीत में दुकानदार कोरोना महामारी को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई कदम उठा रहे हैं. इसके तहत वे अपनी दुकान में रखे स्टेच्यू को मास्क पहना कर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं.

पीलीभीत । पीलीभीत में चौथे लॉकडाउन के दौर में धीरे-धीरे बाजार में रौनक वापस आने लगी है. लेकिन इस बार दुकानें कुछ अलग रंग में दिख रही हैं या यूं कहें कि एक बार फिर से कोरोना से जंग के लिये पीलीभीत तैयार है. लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिये यहां दुकानदारों ने एक अनोखी पहल की है. गारमेंट्स की दुकानों पर स्टेचू मास्क पहने खड़े हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित और जागरूक कर रहे हैं. इन दुकानों की फ़ोटो जब वायरल होती है तो यहां के जिलाअधिकारी इन फ़ोटो को ट्वीट करते हैं. दुकानों की फ़ोटो ट्वीट करने के बाद दुकानदारों में जागरूक करने की होड़ मच गई है.

पीलीभीत के पुरनपुर कस्बे से लोगों को जागरूक करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां कपड़े की दुकानों पर स्टेचू रंग बिरंगे मास्क लगाये हैं. गारमेंट्स की दुकान पर पहुंचते ही सामने रंग बिरंगे मास्क पहने स्टेचू दिख रहे हैं. अलग-अलग तरह के मास्क भी टंगे हुए हैं. जब ग्राहक दुकान पर आता है और अगर वह मास्क नहीं पहने होता है तो इसे देखकर वह मास्क पहनने के लिये प्रेरित होता है. यही नहीं दुकानदार फ्री में ग्राहकों को मास्क भी दे रहे हैं.

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मास्क बाट रहे हैं और जो मास्क नहीं पहने होता उस पर कार्रवाई भी हो रही है. इस चौथे लॉकडाउन में हम लोगों ने मास्क पर जोर दिया. मेरी दुकान पर बिना मास्क के कोई अंदर नहीं आ सकता. इसके अलावा कपड़ों के साथ ग्राहक को मास्क फ्री दे रहे हैं. हमने हर रंग मास्क बनवाये हैं. स्टेचू को मास्क पहना लोग जागरूक हो रहे हैं.

एक अन्य दुकान पर भी कोरोना के प्रति जागरुकता के लिये दुकानदार कुछ ऐसे ही प्रयास कर रहा है. ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर जो भी ग्राहक आ रहा है उनकी कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है. उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, उसके बाद ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है.

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

दुकान मालिक ने बताया कि हमारी दुकान पर ट्रैक्टर के पार्ट्स बिकते हैं. ज्यादातर लोग यहां गांव से आते हैं, इसलिये उनको और खुद को कोरोना से बचाने के लिये ये इंतजाम किए गए हैं. आने वाले सभी ग्राहक का थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं, सैनिटाइज करने के लिये मशीन लगा रखी है,और जिसके पास मास्क नहीं होता उसको मास्क देते हैं.

पीलीभीत कोरोना को इससे पहले भी हरा चुका है. फिलहाल मौजूदा समय में दो बच्चों सहित 31 कोरोना मरीज हैं. जनपद में सभी 31 मरीज प्रवासी हैं. ये दिल्ली, मुम्बई, गुजरात से आये हैं. लेकिन यहां की जागरूक जनता लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है. पीलीभीत में लॉकडाउन का पालन कराने के लिय लगातार अलग-अलग प्रयास किये जा चुके हैं. वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित लगातार मास्क बनवाकर खुद बांट रहे हैं. जिलाधिकारी सोशल डिस्टेन्स और लॉकडाउन के पालन को लेकर जागरूक करने वाली फ़ोटो को अपने ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हैं, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget