एक्सप्लोरर

UP Politics: INDIA गठबंधन में शामिल होगी BSP? शिवपाल यादव ने मायावती के सामने रखी बड़ी शर्त

Shivpal Singh Yadav on Mayawati: विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि बसपा गठबंधन में शामिल होगी या नहीं.

Shivpal Singh Yadav News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस (Congress) को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है. उससे सिर्फ कांग्रेस ही नहीं 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A) की चिंता भी बढ़ गई है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले इन नतीजों ने गठबंधन को नई रणनीति पर विचार करने को मजबूर कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मायावती (Mayawati) को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

बलिया पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से जब 2024 को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या बसपा सुप्रीमो मायावती भी इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी, तो शिवपाल यादव ने ऐसा बयान दिया जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 

मायावती को लेकर क्या बोल गए शिवपाल
शिवपाल यादव से पत्रकारों ने सवाल किया इस हार के बाद आपको लगता है कि अगर 2024 में विपक्ष को चुनाव को जीतना है तो मायावती का साथ आना जरूरी है. इस पर शिवपाल यादव ने कहा,  "उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएगी." जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मायावती के बिना उनके इंडिया गठबंधन भाजपा को हरा पाएगा. तो सपा नेता ने कहा,  "हम लोग चाहेंगे कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो और मायावती तो पहले बीजेपी से दूरियां बढ़ाएं." 

गठबंधन में शामिल होंगी मायावती!
दरअसल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गठबंधन को और मजबूत करने की बातें की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ अकेले चुनाव लड़ने का दम भरने वाली बसपा का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को बदल सकती है और किसी गठबंधन में शामिल हो सकती है. सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो कांग्रेस के संपर्क में है. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की जल्द ही दिल्ली में मुलाकात भी हो सकती है.  

NCRB Report 2023: NCRB की रिपोर्ट ने डराया! अपहरण के मामलों में यूपी नंबर वन, एक साल में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget