एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव बोले- यूपी चुनाव के लिए तैयारी पूरी, समाजवादी पार्टी को साथ लाने का प्रयास जारी

UP Elections: शिवपाल ने कहा कि समान विचारधारा वाले दल एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ें. समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जिससे बीजेपी को सत्ता से हटाने में कामयाबी मिले.

UP Assembly Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि उनकी पार्टी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि पार्टी की मंशा है कि समान विचारधारा वाले दल एकजुट होकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ चुनाव लड़ें.

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, "हमारा पूरा प्रयास है कि समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जिससे बीजेपी को सत्ता से हटाने में कामयाबी मिले.'' उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि नए कृषि कानूनों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है.

शिवपाल सिंह यादव ने सम्भल में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में नौकरशाही बेकाबू हो चुकी है. यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है, हत्या डकैती लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं असल बात तो यह है कि इस सरकार के शासनकाल में नौकरशाही पूरी तरह बेकाबू हो गई है और वह मनमानी पर उतर आई है.

शिवपाल निकालेंगे रथयात्रा

बता दें कि शिवपाल यादव 15 सितंबर के बाद प्रदेश भर में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालेंगे. उनके रथ पर मुलायम सिंह यादव के फोटो लगे हुए हैं. वहीं राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र के साथ उनके बेटे आदित्य अंकुर यादव की तस्वीर लगी हुई है.

मालूम हो कि यूपी के इस चुनाव में एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या मुलायम परिवार एक हो जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो फिर समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव की पार्टी में चुनावी गठबंधन हो सकता है. गठबंधन और चुनावी समझौते की तस्वीर क्या होगी अभी तय नहीं है पर शिवपाल यादव ने भी रथयात्रा पर निकलने का फ़ैसला कर लिया है.

यह भी पढ़ें-

यूपी के साढ़े पांच लाख गरीबों को मिली घर की सौगात, CM योगी ने सौंपी चाबी, जानें- क्या है सबसे खास

UP Election 2022: संजय निषाद ने बीजेपी से मांगी 70 सीटें, योगी सरकार से की 6 बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget