एक्सप्लोरर

राम मंदिर के चंदे पर अब शंकराचार्य स्वरूपानंद ने उठाए सवाल, कहा- मंदिर नहीं वीएचपी का दफ्तर बनेगा

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा है कि जो चंदा इकठ्ठा किया जा रहा है, उससे अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण नहीं होगा, बल्कि विश्व हिन्दू परिषद का दफ्तर बनाया जाएगा.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर इन दिनों देश में धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने इस चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि जो चंदा इकठ्ठा किया जा रहा है, उससे अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण नहीं होगा, बल्कि विश्व हिन्दू परिषद का दफ्तर बनाया जाएगा.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने संघ और वीएचपी के लोगों से सवाल पूछा है कि आखिर वह किस अधिकार से मंदिर के नाम पर चंदा वसूल रहे हैं. उनके मुताबिक़ संघ-बीजेपी और वीएचपी के लोग राम को भगवान के बजाय मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं. महापुरुषों की मूर्तियां लगती हैं, जबकि भगवान का मंदिर बनता है और वहां पूजा अर्चना की जाती है. उन्होंने आशंका जताई है कि चंदे की रकम का दुरूपयोग हो सकता है. उनके मुताबिक़ राम मंदिर आंदोलन के दौरान जो चंदा इकठ्ठा किया गया था, उसका कोई हिसाब किसी के पास नहीं है. किसान आंदोलन पर

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है और सरकार से किसानों की सभी बातों को मानते हुए नए क़ानून रद्द किये जाने की मांग की है. उनका कहना है कि क़ानून के ज़रिये जिन किसानों के हित के दावे किये जा रहे हैं, जब वही इसे नकार रहे हैं और इसे अपने लिए खतरा बता रहे हैं तो सरकार उनकी बात मानने के बजाय क्यों जिद पर अड़ी हुई है. किसान आंदोलन के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें-

कासगंज के बाद मैनपुरी में पुलिस पर हमला, बदमाशों ने किया पथराव, 12 के खिलाफ केस

5 महीने की बच्ची को गोद में लेकर टिकट काटने को मजबूर है महिला बस परिचालक, सीएम योगी से लगाई गुहार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget