एक्सप्लोरर

Shamli: फाइनेंस एजेंट के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम, महिला समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Shamli Police: कांधला पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि माइक्रो फाइनेंस एजेंट फारुख 10 तारीख को ग्राम नाला में किश्त लेने आता था, जिसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

Shamli News: शामली (Shamli) की कांधला पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस एजेंट के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक महिला सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीं बदमाशों का एक साथी भागने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश लगातार पुलिस टीम कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है. दरअसल, कैराना सीओ अमरदीप मौर्य ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि 10 मार्च को ग्राम नाला नहर पटरी पर बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस एजेंट के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. 

बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. कांधला पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि माइक्रो फाइनेंस एजेंट फारुख 10 तारीख को ग्राम नाला में किश्त लेने आता था, जिनका बैठने का स्थान आयशा के घर पर था. आयशा का गांव की महिलाओं को जोड़कर लोन दिलवाने का काम था. हर महीने 10 तारीख को फारूक किस्त लेने आएगा यह बात सभी को पता थी. 

पुलिस ने महिला समेत चार बदमाशों को पकड़ा
दरअसल, दो महीने पहले गांव मलकपुर का रहने वाला वाजिद आयशा के घर पर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था. करीब एक हफ्ते पहले वाजिद और आयशा ने प्लान बनाया किया कि 10 तारीख को फारूक आता है, तो उसके नहर पटरी पर पैसे लूट लेंगे. योजना के अनुसार 10 मार्च को मुस्तफा, नदीम और वाजिद ने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर नहर पटरी पर फाइनेंस एजेंट को तमंचे के बल पर लूट लिया था.

फाइनेंस एजेंट से बदमाश मोबाइल और बैग सहित 60 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए थे. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से नगदी, तमंचा आदि सामान बरामद करते हुए महिला सहित बदमाशों को जेल भेज दिया है और बदमाशों का एक साथी भागने में कामयाब रहा जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

सपा गठबंधन में कितनी एकता, अलग संकेत दे रहे हैं जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बयान, क्या होगी बीजेपी की चुनौती? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget