एक्सप्लोरर

Shamli: पांच मिनट देरी से पहुंचा स्कूल तो प्रिंसिपल ने निर्ममता से पीटा, छात्र का दोनों पैर टूटा

उत्तर प्रदेश के शामली में एक छात्र पांच मिनट के देरी से स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसके दोनों पैर के घुटने टूट गए हैं.

UP News: शामली (Shamli) में इंटर कॉलेज (Inter College) में पांच मिनट देरी से पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र की पिटाई कर दी जिससे उसके दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं. पीड़ित छात्र के पिता ने उसका सरकारी इलाज में प्लास्टर कराया और इसके बाद आदर्श मंडी थाने में प्रिंसिपल सुधीर कुमार राणा  (Sudhir Kumar Rana) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यह घटना शामिली के मुंडेट गांव की है. 

पीड़ित के पिता ने डीएम को लिखी चिट्ठी

गांव के जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने देवल नाम के छात्र के देरी से आने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी जिसमें देवल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं. पीड़ित के पिता ने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, 'मेरा बेटा आठवीं में पढ़ता है. वह पिछले दिनों काफी बीमार था और उसकी प्लेटलेटस भी डॉक्टर द्वारा कम बताई गई थी. मैंने अपने बेटे का इलाज पानीपत में कराया था. बीमारी से ठीक होने के बाद मैं अपने बेटे को स्कल ले गया. पानीपत के अस्पताल के कागज प्रिंसिपल सुधीर कुमार राणा को दिखाए तो बच्चे को क्लास में बिठा लिया गया. अगले दिन बच्चा पांच मिनट देर से स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल ने फील्ड में उसे निर्ममता से पीटा. जिससे मेरे बेटे के दोनों पैर के घुटने टूट गए जिसकी शिकायत आदर्श मंडी में दर्ज है.' पिता ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उनके बेटे के साथ हुई अमानवीयता के लिए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 

Lucknow Hotel Fire: प्रशासन ने सील किया लखनऊ का लेवाना होटल, बिना नक्शा पास कराए बनी थी इमारत

डीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा
उधर, डीएम जसजीत कौर का कहना है कि अभी जनता दर्शन में एक परिवार आया था. उनकी शिकायत है कि जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले उनके बच्चे की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी जिसमें बच्चे की दोनों पैर की हड्डियां टूट गई हैं. इसके लिए एसडीएम और सीओ एडीआईओएस की टीम बनवा रही हूं. जल्द से जल्द जांच कर लेंगे, अगर जांच में प्रिंसिपल दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Sultanpur News: पॉक्सो कोर्ट के जज ने गवाही देने आए सब-इंस्पेक्टर को ही भेजा जेल, जानिए- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget