एक्सप्लोरर

Lucknow Hotel Fire: प्रशासन ने सील किया लखनऊ का लेवाना होटल, बिना नक्शा पास कराए बनी थी इमारत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लेवाना होटल को सील कर दिया गया है. इस होटल में 5 सितंबर को आग लग गई थी. घटना की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि बिना नक्शा पास किए इमारत बनाई गई थी.

UP News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल (Levana Hotel) को लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) ने सील कर दिया है. इस होटल में 5 सितंबर को आग लग गई थी जिसमें चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि 10 लोग झुलस गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद से फायर सेफ्टी (Fire Safety) को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है और सभी जिलों में मौजूद होटल, गेस्ट हाउस और ऊंची इमारतों की जांच की जा रही है. 

बिना नक्शे के बनाई गई थी होटल की इमारत

लेवाना होटल मामले में जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया था. विकास प्राधिकरण ने जब इस होटल से जुड़े नक्शे और बाकी चीजों को देखना शुरू किया तो पता चला कि इसका नक्शा पास ही नहीं है. होटल अवैध रूप से चल रहा था. इसके बाद होटल को सील करने के आदेश दिए गए. आज दोपहर में लखनऊ विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और होटल को सील कर दिया. होटल पर पट्टी लगाई गई जिस पर लिखा था कि यह अवैध निर्माण है. होटल की दीवार पर भी लिख दिया गया है कि इस भवन को सील किया जा रहा है. अब जल्द ही एलडीए इस होटल की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी.  

Shahjanapur: 'बिना इलाज अस्पताल से निराश न लौटें मरीज', अधिकारियों संग बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निर्देश

पूरे प्रदेश में होटलों की चल रही हैं जांच

लेवाना होटल में लगी आग इतनी भयंकर थी कि छह घंटे से अधिक समय तक राहत कार्य़ चलाना पड़ा था. घटना में चार लोगों की मौत हुई थी जिसमें से दो की दम घुटने से मौत हुई थी. उधर, होटल में आग लगने की घटना के बाद से सभी जिलों के होटल की जांच चल रही है. इसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, किसी होटल के पास एनओसी नहीं है तो किसी का नक्शा ही पास नहीं है. प्रयागराज में 142 होटलों की जांच में यह पता चला कि 40 होटल फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, इन सभी को नोटिस भेजा गया है. वहीं बरेली में तो और भी हैरान करने वाली बात सामने आई है. यहां के 90 फीसदी होटलों के पास तो फायर डिपार्टमेंट का एनओसी ही नहीं है.

ये भी पढ़ें -

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर-18 की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget