एक्सप्लोरर

Shahjahanpur News: पीएम मोदी ने रखी गंगा-एक्सप्रेस-वे की आधारशिला, जानिए यूपी के किन जिलों को होगा इससे फायदा

शाहजहांपुर: प्रयागराज में 20 गांवों के तकरीबन 4000 किसानों की जमीने इसके लिए अधिग्रहीत की गई है. अब तक तकरीबन 97 फ़ीसदी किसानों को मुआवजा भी दिया जा चुका है.

शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया है. बता दें कि इस एक्सप्रेस वे सपना साल 2019 में संगम नगरी प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में देखा गया था. प्रयागराज के कुंभ मेले में हुई योगी कैबिनेट की विशेष बैठक में ही गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी दी गई थी. मीडिया को गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के बारे में मंजूरी दिए जाने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी. हालांकि गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर कागज पर काम तो तकरीबन 14 साल पहले ही शुरू हो गया था लेकिन इसे अमली जामा योगी सरकार ने कुंभ मेले में ही पहनाया था.

4000 किसानों की जमीन हुई अधिग्रहीत

पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे का समापन प्रयागराज में प्रतापगढ़ से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर सोरांव तहसील में होगा. सोरांव तहसील के जूड़ापुर दांदो गांव में 594 किलोमीटर का ये लंबा एक्सप्रेस वे खत्म होगा. प्रयागराज में 20 गांवों के तकरीबन 4000 किसानों की जमीने इसके लिए अधिग्रहीत की गई है. अब तक तकरीबन 97 फ़ीसदी किसानों को मुआवजा भी दिया जा चुका है. बचे हुए 3 फ़ीसदी किसानों को 1 महीने के अंदर ही मुआवजा देकर अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी.

एक्सप्रेस वे से मिलेगी ये सहूलियत

वहीं प्रयागराज में कुल 184 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है. दो साल बाद जब ये एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो जाएगा, तब प्रयागराज के लोगों को इससे काफी फायदा होगा. ये एक्सप्रेस वे उनके लिए योगी सरकार की तरफ से किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. प्रयागराज में जो जमीन अधिग्रहण हुआ है, उसकी रजिस्ट्री निर्माण एजेंसी यूपीडा के नाम से कराई जा रही है. तकरीबन 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम तीन अलग-अलग कंपनियों को दिया जा रहा है. सिक्स लेन का ये एक्सप्रेस वे यूपी के विकास को नई रफ्तार देगा. प्रयागराज में साल 2024 के आखिरी में कुंभ मेले के आयोजन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश-  उत्तराखंड और दिल्ली समेत तमाम दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को इस एक्सप्रेस वे के बनने से काफी सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें-

गजब! शराबी के साथ दूल्हे वाला 'ट्रीटमेंट', गाजे-बाजे के साथ मोहल्ले वालों ने किया स्वागत, अब वीडियो हो रहा VIRAL

Ganga Expressway: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, यूपी के प्रगति का इन्हें दिया श्रेय

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget