एक्सप्लोरर

शामली का लाल बना यूपी पुलिस का मुखिया, मां ने कहा-बेहद सरल और मिलनसार है उनका बेटा

यूपी के डीजीपी को लेकर चल रही अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब शामली के मुकुल गोयल को यूपी पुलिस का प्रमुख बनाने का ऐलान किया गया.

New DGP Mukul Goyal From Shamli: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त के बाद मुज़फ्फरनगर के रहने वाले 1987 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की कमान सौंपी गई है. मुकुल गोयल मूल रूप  मुजफ्फरनगर (वर्तमान शामली) जनपद के रहने वाले हैं. जिनका जन्म 22 फरवरी 1964 में शामली में हुआ था. 

आईआईटी दिल्ली से बीटेक और एमबीए हैं

आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल की प्रारंभिक शिक्षा शामली में हुई. उसके बाद हाई स्कूल बिहार के धनबाद से, उच्च शिक्षा दिल्ली से इनके अलावा मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं. मुकुल गोयल के पिता महेंद्र कुमार गोयल बिहार में खनन विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात थे. जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भारतीय कॉलोनी में उनका निजी आवास है, जहां उनकी माताजी श्रीमती हेमलता अकेली रहती हैं. 

मां ने बताया बेहद मिलनसार हैं मुकुल 

तेज तर्रार आईपीएस. अधिकारी मुकुल गोयल के उत्तर प्रदेश का डीजीपी बनने की सूचना जैसे ही मुजफ्फरनगर में लगी तो मुजफ्फरनगर में खुशी की लहर दौड़ गई. जिसके बाद उनकी माता जी को बधाई देने के लिए उनके रिश्तेदार और अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. गुरुवार की सुबह मीडिया से बात करते हुए श्रीमती हेमलता ने कहा, उन्हें बहुत खुशी है. अगर किसी का बेटा इतने बड़े पद पर पहुंचता है तो खुशी तो होगी ही, उन्होंने बताया कि, मुकुल गोयल बेहद ही सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति हैं. इसके अलावा वह बचपन से ही मेहनती भी हैं. जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. 

कई जिलों में बड़े पदों पर रह चुके हैं मुकुल 

गौरतलब है कि, तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल अपने कार्यकाल में अमरोहा, जालौन, मैनपुरी, हाथरस, आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर और मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं.  मुकुल गोयल का सन 2004 में डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ. कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और 2009 में आईजी के पद पर प्रमोटेड होने के बाद बरेली जोन के आई.जी के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं.

मिल चुके हैं कई मेडल

मुकुल गोयल केंद्र में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं. पिछले कई दिनों से डीजीपी पद के लिए अटकलें चल रही थीं. मुकुल गोयल आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं. यूपी में एडीजी रेलवे, सी.बी.सी.आई.डी. और अखिलेश यादव की सरकार में सितंबर 2013 से मई 2015 तक यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं. मुकुल गोयल गैलेंट्री अवार्ड व गृह मंत्रालय से अति उत्कृष्ट सेवा पदक सहित कई अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें.

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेचैनी की शिकायत

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget