एक्सप्लोरर

टीम इंडिया पहली बार बांग्लादेश के साथ खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच, गांगुली ने निभाई बड़ी भूमिका

भारत और बांग्लादेश की टीमें पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। गांगुली ने अपने कार्यकाल का यह पहला बड़ा फैसला लिया है।

कोलकाता, एजेंसी। भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर तक श्रृंखला का दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच दिन-रात में खेला जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को इस टेस्ट को लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए पीटीआई को यह जानकारी दी। गांगुली ने इसके साथ ही नौ महीने के अपने कार्यकाल का यह पहला बड़ा फैसला लिया।

गांगुली ने इस टेस्ट को गुलाबी गेंद से खेलने का प्रस्ताव बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सामने रखा था। बांग्लादेश के खिलाड़ी हालांकि पहले इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बोर्ड के साथ कई दौर की बैठकों के बाद वे दिन-रात में टेस्ट खेलने को तैयार हो गये।

गांगुली ने पीटीआई से कहा कि, 'बीसीबी ने इसकी सहमति दे दी और हम दिन-रात टेस्ट की मेजबानी करेंगे। यह अच्छी पहल है। टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की जरूरत है। मैं और मेरी टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की। हम विराट (कोहली) का भी शुक्रिया करना चाहेंगे कि वह इसके लिए तैयार हुए।'

बांग्लादेश के दक्षिण अफ्रीकी कोच रसेल डोमिंगो ने ढाका में कहा कि इस बात को लेकर चिंता है कि मैच कैसा होगा लेकिन टीम ने नयी चुनौती को स्वीकार करने का फैसला किया है। यह मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा जिसमें चाय और डिनर का ब्रेक होगा। डोमिंगो ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह शानदार अवसर होगा।

टीम इंडिया पहली बार बांग्लादेश के साथ खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच, गांगुली ने निभाई बड़ी भूमिका

भारत में पहली बार गुलाबी गेंद से मैच कराने का श्रेय भी गांगुली को जाता है जब बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जून 2016 में मोहन बागान और भवानीपुर के बीच सुपर लीग के फाइनल का आयोजन दिन-रात में कराया था। इस मैच में ऋद्धिमान साहा और मोहम्मद शमी ने भी खेला था जो भारत के पहले दिन-रात टेस्ट टीम में शामिल हो सकते है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला दिन-रात टेस्ट खेला गया था। गुलाबी गेंद से अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गये है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget