एक्सप्लोरर

School Open On Sunday: आज रविवार को खुले रहेंगे UP के सरकारी स्कूल, जानें सरकारी आदेश में क्या बताई गई है वजह?

India Independence Day 2023: पहली बार राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में रविवार को भी स्कूलों को खोलने की बात कही गई है. सभी छात्रों को मध्याह्न भोजन का लाभ मिलेगा.

School Open Om Sunday: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) की तैयारियां देश-प्रदेश में जोर-शोर से जारी हैं. 15 अगस्त के मौके से स्कूलों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्दनेजर उत्तर प्रदेश में रविवार (13 अगस्त) को भी स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है. राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक आज स्कूल खुले रहेंगे. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मेरी माटी, मेरा देश’ (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए सभी बुनियादी और माध्यमिक स्कूल खोले गए हैं.

यूपी में रविवार को स्कूल बंद नहीं रखने का आदेश

बता दें कि पहली बार राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में रविवार को स्कूल खोलने की बात कही गई है. आदेश में सभी छात्रों को विशेष मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है. राज्य सरकार ने स्कूलों में दोनों कार्यक्रमों की रूप रेखा तय कर दी है. आदेश में कहा गया है कि 13 अगस्त को सभी स्कूलों में छात्रों के लिए काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा. रविवार को सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण सभी स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है.

जानिए राज्य सरकार ने क्यों लिया अहम फैसला?

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है. सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के समापन समारोह में सभी ग्राम पंचायतों, नगर में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 13 अगस्त को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में सेंधमारी की तैयारी, RLD का दामन थाम सकते हैं पश्चिमी यूपी के ये नेता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget