एक्सप्लोरर

बरेली में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, क्रय केंद्र तक नहीं और कागजों पर खरीद लिया गया तीन करोड़ का धान

सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. वहीं, अफसर न नेता बाज नहीं आ रहे हैं. बरेली में धान खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां किसानों को पता तक नहीं था कि यहां कोई खरीद केंद्र है, इस तरह फर्जावाड़े का पर्दाफाश हआ.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां तीन करोड़ के धान की खरीद कागजों में दिखा दी गई. ये मामला जब अधिकारियो के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया. पूरे प्रकरण की जांच करवाई गई और रिपोर्ट के आधार पर दो सेंटर प्रभारियों के खिलाफ डिप्टी आरएमओ ने नबाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई.

कागजों पर चल रहा था धान खरीद केंद्र

नवाबगंज तहसील के मधुनगला और किशनपुर गांव में बने धान क्रय केंद्रों की हमारे संवाददाता अनूप मिश्रा ने रियल्टी चेक की, तो पता चला गांव वालों को तो पता ही नहीं था कि उनके गांव में कोई सेंटर भी है. सेंटर सिर्फ कागजों में ही चल रहे थे और कागजो में ही 12 हजार कुंतल धान की खरीद दिखा दी गई. जबकि किसानो ने गांव से काफी दूर बने सेंटरों पर जाकर 11 सौ रुपये और 1000 रुपये प्रति कुंतल में अपना धान बेचा. दरअसल ये धान सेंटर कांग्रेस नेता हरीश गंगवार के हैं, ये वही कांग्रेस है जो किसानो के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को घेरने का काम कर रही है, लेकिन उन्हीं के पार्टी के नेता किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ो रुपये डकार रहे हैं.

दर्ज की गई एफआईआर

मजे की बात ये थी कि किसानों के साथ धोखा हो रहा था, सेंटर प्रभारी अपनी जेब भर रहे थे लेकिन किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं थी. जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, तब जाकर इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ. आरएमओ राम मूर्ति वर्मा ने बताया कि डिप्टी आरएमओ सुनील कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की. किसानों से बात की. मौके पर जाकर देखा तो वहां कांटा तक नहीं लगा था. जिसके बाद फर्जी धान खरीद मामले में आदर्श एग्रो टेक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नवाबगंज के सचिव जगदीश सरन गंगवार और शुभ कीर्ति प्रोड्यूशर कंपनी के हरीश गंगवार के खिलाफ नवाबगंज थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई. बरेली मंडल में 24 एफआईआर अभी तक दर्ज करवाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली मंडल को आरएफसी को सस्पेंड भी कर चुके हैं, बावजूद इसके व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें.

यूपी: अब ऐप बतायेगा कोरोना टेस्ट सेंटर की जानकारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी
यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी
UP: होटल-रेस्तरां के लाइसेंस से हटेगा ‘हुक्का बार’ का नाम, FSDA ने दिया 15 दिन का समय
UP: होटल-रेस्तरां के लाइसेंस से हटेगा ‘हुक्का बार’ का नाम, FSDA ने दिया 15 दिन का समय

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget