एक्सप्लोरर

Watch: यूपी के इस विधायक ने जूतों से उखाड़ दी सड़क, घटिया निर्माण को लेकर भिड़ गए नेताजी

UP News: इस वीडियो के लेकर समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा- "माननीय विधायक गण सड़कों की हालात पर हैं शर्मसार! क्या लोकनिर्माण की यही हकीकत है 'सरकार' !"

SBSP MLA Bedi Ram Video: उत्तर प्रदेश के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  गाजीपुर की जखनिया विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक वेदी राम ने गाजीपुर के जंगीपुर से यूसुफपुर को जोड़ने वाली करीब साढ़े चार किलोमीटर की बन रही सड़क के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं नेता जी ने जूतों से ही सड़क की मजबूती नाप दी है, मतलब वायरल हो रहे वीडियो में सुभासपा एमएलए बेदी राम जूते से सड़क रगड़ कर ठेकेदार को डांटते नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एमएलए बेदी राम के जूते से सड़क रगड़ने के बाद सड़क की गट्टियां बिखर जाती हैं. इस सड़क के निर्माण में प्रयोग की गई गिट्टी जूते के रगड़ने से ही अलग होती हुई दिखाई दे रही है. इस सड़क के निर्माण को लेकर बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र जखनियां, गाजीपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे खराब सड़क बनने की सूचना ग्रामवासियों द्वारा दी गई है. जिसके बाद औचक निरीक्षण करने विधायक पहुंचे लेकिन वहां पर कोई अधिकारी नहीं मिला.

वहीं जब यह वीडियो वायरल हुआ तो विपक्षी दलों ने भी सरकार पर सवाल खड़ा करना शुरु कर दिया. समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा- "माननीय विधायक गण सड़कों की हालात पर हैं शर्मसार! क्या लोकनिर्माण की यही हकीकत है 'सरकार' !" हालांकि यूपी में सड़क का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यूपी में सड़क निर्माण को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं. इससे पहले यूपी के पीलीभीत से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक हाथ से ही सड़क को उखाड़ता हुआ दिखाई दे रहा था. अब एक बार फिर से सड़क निर्माण में लापरवाही हुई है जिसकी पोल खुद नेता जी ने खोल दी है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयार की रणनीति, इस अभियान के जरिए ओबीसी वोटरों में बढ़ाएगी पैठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget