एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयार की रणनीति, इस अभियान के जरिए ओबीसी वोटरों में बढ़ाएगी पैठ

UP Nagar Nikay Chunav 2023 News: यूपी निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी आरक्षण पर अध्यादेश को राज्यपाल की भी मंजूरी मिली है, यूपी कैबिनेट बैठक में आरक्षण अध्यादेश पास हुआ था.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Update: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी नई रणनीति तैयार कर ली है. यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ओबीसी वोट बैंक के सहारे निकाय चुनाव जीतने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी मुख्यालय पर ओबीसी मोर्चा ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक शुरू होने वाले अभियान का पोस्टर जारी किया है. बीजेपी इस अभियान के जरिए ओबीसी वोटरों में पैठ बढ़ाएगी. यूपी में विधानसभा चुनाव में भी ओबीसी मोर्चा के जातीय सम्मेलनों की बड़ी भूमिका थी. बीजेपी के इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर मानेसर से होगी.

वहीं आज गुरुवार (30 मार्च) को बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी राधामोहन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ "संगठनात्मक बैठक" कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की है. इसी बीच यूपी निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी आरक्षण पर अध्यादेश को राज्यपाल की भी मंजूरी मिली है, यूपी कैबिनेट बैठक में आरक्षण अध्यादेश पास हुआ था.

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया था और राज्य निर्वाचन आयोग को ओबीसी कोटे के साथ दो दिन के भीतर इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की अनुमति दे दी थी. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश पिछड़ा आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को समायोजित करने हेतु उत्तर प्रदेश नगर निगम और नगर पालिका के नियमों में संशोधन के लिये बुधवार को अध्यादेश को मंजूरी दी.

यूपी निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना पांच दिसंबर 2022 को जारी की गई थी, लेकिन इस कदम के खिलाफ अदालत में कई याचिकाएं दायर की गईं. अदालत ने इस पर दिए आदेश में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के लिए अर्हताओं की पहचान करने हेतु आयोग गठित करने का निर्देश दिया था.

Indore Temple Collapse: सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंदौर हादसे पर जताया दुख, भगवान राम से की ये प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget