एक्सप्लोरर

Baghpat Crime: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दी थी सर्वेश की गोली मारकर हत्या, नाबालिग समेत 6 युवक गिरफ्तार

UP: यूपी के बागपत में मार-पीट का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब पुलिस ने नाबालिग और उसके छह दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

Baghpat Crime News: यूपी (UP) के बागपत (Baghpat) में बाइक का तेज हार्न बजाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब पुलिस ने सर्वेश हत्याकांड मामले के खुलासा किया है. पुलिस ने  इस मामले में नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में  पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया है. वहीं  नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेज दिया गया है.

बागपत की बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में तीन महीने पहले छोटे उर्फ सर्वेश ने गांव के ही एक नाबालिग के साथ तेज हार्न बजाने पर मार-पीट कर दी थी.  इसके बाद नाबालिग को सर्वेश की यह दादागिरी इतनी नागवार गुजरी कि उसने मारपीट का बदला लेने के लिए अपने साथी नितेश उर्फ निक्कू और सूरज के साथ मिलकर सर्वेश की हत्या की योजना बना डाली. 

दरवाजे पर मारी गोली

योजना के अनुसार 28 फरवरी की रात नौ बजे नाबालिग और साथी निक्की की सेंट्रो कार में नितेश उर्फ निक्कू और दिनेश  के साथ अवैध असलहा लेकर सर्वेश के घर पहुंचे और उसे आवाज लगाई. सर्वेश के दरवाजे पर आते ही उसे दो गोली मार दी और कार में फरार हो गए. पुलिस ने मलकपुर गांव से आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले दो तमंचे, एक पोनिया बंदूक, सेंट्रो कार और तीन मोबाइल भी बरामद कर लिए.

वहीं इस घटना के सबूत छुपाने में विक्की, सोनू और सागर शामिल रहे. इस तरह वारदात को नाबालिग समेत सात आरोपियों ने अंजाम दिया था. घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. उधर, मुकदमे में नामजद सर्वेश के बहनोई आदेश और आदेश के साथी मोनू का नाम मुकदमे से हटाया जाएगा.

बहनोई और उसके साथी पर लगा था हत्या का इल्जाम

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मलकपुर गांव में 28 फरवरी की रात लगभग नौ बजे छोटे उर्फ सर्वेश की उसी के घर के दरवाजे पर दो गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे. सर्वेश के पिता सेठपाल ने अपने ही दामाद आदेश और उसके  साथी मोनू के खिलाफ अपने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. 

पुलिस जांच में गलत निकला आरोप

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उसका दामाद आदेश उनकी बेटी को परेशान कर मारपीट करता है. उनका बेटा सर्वेश आदेश की इस हरकत का विरोध करता था. इसी से नाराज होकर उसके दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस जांच में यह आरोप निराधार निकला. इसके बाद आदेश और मोनू का नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा.

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में मारा गया एक और इनामी शुटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मिट्टी में मिलाने का काम तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget