एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में मारा गया एक और इनामी शूटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मिट्टी में मिलाने का काम तेज

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर उस्मान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मारे गए शूटर उस्मान पर 50 हजार रुपये का इनाम था. उमेश पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी.

Umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने उमेश पाल पर गोली चलाने वाले एक और शूटर विजय उर्फ उस्मान को आज एनकाउंटर में मार गिराया है. उस्मान ही वो शख्स है जिसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई है. इस एनकाउंटर में नरेंद्र नाम का सिपाही भी घायल हो गया है. 

एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मी उस्मान को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने कहा कि उस्मान को जब लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. उसमें कुछ नहीं किया जा सकता था. बॉडी को मौर्च्यूरी भेज दिया गया है. बताते चलें कि इससे पहले पुलिस अरबाज नाम के शूटर को भी मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है. उमेश पाल की हत्या के तीसरे दिन ही पुलिस ने अरबाज को मार गिराया था. अरबाज वो शख्स था जो हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार चला रहा था. वो अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था. ये मुठभेड़ धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुई थी. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 27 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को उनके घर के सामने मार दिया गया था. हमलावरों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वो कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे. उमेश पाल जैसे ही घर के सामने कार से उतरे तो बदमाशों ने चारो तरफ से घेरकर फायरिंग और बमबाजी कर दी थी. इन बदमाशों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें उमेश पाल और उनके सरकारी गनर संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और गनर राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

सदन में भी गूंजा था मामला

प्रयागराज में दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी पर जमकर सियासत भी देखने को मिली थी. जब सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वो जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा. इस मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आया है, जिसके बाद सीएम योगी ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget