एक्सप्लोरर

'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो...', संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

यूपी के बस्ती में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने वोट चोरी, चंदा चोरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बीजेपी और सरकार को घेरा.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तीखा राजनीतिक हमला बोला. हर्रैया तहसील क्षेत्र स्थित बीआर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वोट चोरी, चंदा चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र के गिरते स्तर को लेकर सत्तारूढ़ दल को जमकर आड़े हाथों लिया. 

जनसभा में उमड़ी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के सामने उन्होंने देश की वर्तमान चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए. संजय सिंह ने जनसभा में सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जबकि सरकार का पूरा ध्यान जनहित के मुद्दों से भटक चुका है. 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया की सोच के तहत जनता के बुनियादी अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता का एक वोट होता है, और अगर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रहेगी तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा. 

संविधान की रक्षा के लिए लोगों से की अपील

संजय सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए बिना डरे आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. सभा के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने मतदाता सूची के आंकड़ों को सामने रखते हुए चुनाव आयोग और सरकार की कार्यशैली पर बेहद संगीन आरोप लगाए. 

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान आंकड़ों में व्यापक विसंगति देखने को मिली है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 84 लाख नए वोट जोड़े जाने का दावा किया गया था, लेकिन जब जमीनी स्तर पर और आधिकारिक दस्तावेजों में बढ़ाए गए कुल मतों का वास्तविक मिलान किया जा रहा है, तो यह आंकड़ा केवल 71 लाख पर ही सिमट कर रह जाता है. 

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कुल 84 लाख वोट जोड़े गए तो बाकी के 13 लाख वोट कहां गायब हो गए? यह साफ तौर पर केवल उत्तर प्रदेश में हुआ 13 लाख मतों का बड़ा घपला है. इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. 

बंगाल चुनाव को लेकर क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने कहा कि बंगाल चुनाव के संदर्भ में भी लाखों वोटर्स के नाम काटने और जोड़ने के फैसलों को लेकर खुद आयोग के भीतर मतभेद रहे हैं और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'Z+' सुरक्षा श्रेणी दिए जाने पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सुरक्षा नहीं बल्कि तंत्र के जरिए एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास है, और खुद प्रधानमंत्री इस व्यवस्था को संरक्षण दे रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान के बयान पर दी यह प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विपक्ष पर दिए गए बयान वोट चोरी नहीं, विपक्ष का दिमाग चोरी हुआ है पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने बेहद कड़े लहजे में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की तरफदारी करने में जुटे हैं. 

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या शिवराज जी यह कहना चाहते हैं कि आयोग से जुड़े अन्य चुनाव आयुक्तों (संधू जी और जोशी जी) का दिमाग चोरी हो गया है? उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष का दिमाग नहीं, बल्कि सरकार और उसके चहेते अधिकारियों ने मिलकर चुनाव प्रक्रिया से जनता के मतों की चोरी की है.

आगामी चुनाव और गठबंधन की संभावनाओं के सवाल पर आप सांसद ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत काम करती है. जिस दिन पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई यानी राजनीतिक मामलों की समिति और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यह तय कर लेंगे कि उत्तर प्रदेश में किस रणनीति और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, उस दिन सभी जानकारियों को आधिकारिक तौर पर मीडिया और जनता के सामने साझा कर दिया जाएगा.

UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget