एक्सप्लोरर

UP News: संजय निषाद ने कहा- उन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई जो ऊपर से कमल के साथ लेकिन...

Barabanki: यूपी सरकार सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कई ऐसे अधिकारी है जो अंदर से साइकिल और हाथी के साथ है.

Barabanki: यूपी सरकार में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को मंत्री बनाया है. उन्हें मत्स्य पालन विभाग दिया गया है. कैबिनेट मंत्री बनने के बाद संजय निषाद बुधवार को पहली बार बाराबंकी में पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी और योगी के कामकाज की तारीफ की तो वहीं सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला. संजय निषाद ने कहा सपा-बसपा के कार्यकाल में जिन अधिकारियों की भर्ती हुई थी उन्होंने ऊपर से तो कमल का चोला पहना है लेकिन अंदर से वो साइकिल और हाथी के साथ हैं. ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. 

सपा-बसपा को लेकर कही ये बात

संजय निषाद ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी पार्टियों ने लंबे समय तक परिवारवाद, भेदभाव और केवल अपने वोटबैंक के लिये राजनीति की है. इनकी सरकारों में बाकी जातियां पूरी तरह से उपेक्षित रहती थीं. अगर पिछली सरकारों ने सभी जातियों को हिस्सा दिया होता तो उन्हें छोटी-छोटी पार्टियां नहीं बनानी पड़तीं. संजय निषाद ने कहा कि आज मोदी सरकार सभी छोटी जातियों को साथ लेकर उनका विकास कर रही है. भाजपा और छोटी पार्टियों का सिद्धांत मेल खाता है इसलिए आज सब उनके साथ हैं. यही नहीं मोदी और योगी सरकार देश की धरोहरों को भी स्थापित कर रही है.

पहले की सरकारों पर लगाया बड़ा आरोप 

संजय निषाद ने कहा कि अंग्रेजों ने कानून बनाकर हमारी जाति के लोगों को उजाड़ दिया था. पहले की सरकारों ने भी इतना भेदभाव किया कि हम समाज की मुख्य धारा से दूर हो गये. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार उत्तर प्रदेश में मत्स्य मंत्रालय बनाया, पहले मत्स्य कोई मंत्रालय नहीं बल्कि केवल विभाग हुआ करता था. पीएम मोदी ने पहली बार मत्स्य विभाग को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के नाम से 20 हजार करोड़ रुपये दिए.  संजय निषाद ने कहा कि अब हम अपनी तकनीक को हाईटेक करेंगे, जिससे उत्पादन बढ़े और हम लोग मछलियों को दूसरे प्रदेशों में भेज सकें. परंपरागत मछुआरों को ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें अपने साथ जोड़ा जाएगा.

ब्यूरोक्रेसी को भी लिया आड़े हाथों

इसके साथ ही संजय निषाद ने ब्यूरोक्रेसी पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन अधिकारियों की भर्ती पहले की सरकारों में हुई है. उन्होंने ऊपर से तो वह कमल का चोला ओढ़ा हुआ है, जबकि अंदर से वो अब भी साइकिल और हाथी के साथ हैं. ऐसे अधिकारियों की सोच बहुत खराब है. ऐसे अधिकारी जो जनता के अंदर भय पैदा करेंगे उनको चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

Gorakhpur News: गोरखपुर के इस गांव में पसरा है सन्‍नाटा, गिरफ्तारी के डर से भागे आरोपी, ये है वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget