एक्सप्लोरर

यूपी में नहीं थम रहा अफसरों की शिकायत का मामला, संजय निषाद ने CM योगी से की एसपी की शिकायत

Gonda News: गोंडा के नवाबगंज में आनंद निषाद की हत्या 10 जुलाई को हुई थी. इस मामले को लेकर यूपी में बीजेपी के सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सीएम योगी से मुलाकात की है.

Sanjay Nishad Met CM Yogi Adityanath: यूपी में अधिकारियों की शिकायतों का सिलसिला जारी है. अब निषाद पार्टी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से गोंडा के एसपी की शिकायत की है. संजय निषाद ने गोंडा के नवाबगंज इलाके में हुई आनंद निषाद की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई न करने को लेकर शिकायत की है. 

गोंडा के नवाबगंज में आनंद निषाद की हत्या 10 जुलाई को हुई थी. संजय निषाद की शिकायत के बाद गोंडा पुलिस में हरकत में आई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आनंद निषाद की डेड बॉडी को बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है. 

आनंद निषाद हत्याकांड मामले में सीएम से की मुलाकात 

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने यूपी में अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने आनंद निषाद की हत्या के मामले में आज यानी गुरुवार (25 जुलाई) को सीएम योगी से मुलाकात कर गोंडा के अधिकारी की शिकायत की है. 

संजय निषाद ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

संजय निषाद ने हाल ही में कहा था कि कई अधिकारी अंदर से हाथी और साइकिल हैं. यानी बसपा और सपा के लिए काम करते हैं. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की थी. इस दौरान भी उन्होंने अधिकारियों की शिकायत की थी. हाथी और साइकिल के बयान के तुरंत बाद उन्होंने सीएम योगी से मिलकर इससे अवगत कराया था. 

अधिकारियों पर लगाए थे गंभीर आरोप 

संजय निषाद ने कहा था कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो सरकार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि पहले भ्रष्टाचार था वैसे ही भ्रष्टाचार वापस लौट आए. सीएम योगी अपने पद से हट जाय, तो दूसरी सरकार में फिर भ्रष्टाचार में वे लिप्त हो जाएं. उनके आरक्षण का मुद्दा अधिकारी फंसाये हुए हैं. लेदरमैन-वाशरमैन की संख्या हमसे अधिक है. तो काहे फिशरमैन को आने देंगे.

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर छाए संकट के बादल, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget