एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma: 'देश को लेकर गौरव महसूस कर रहे सनातन धर्म के लोग', विवाद के बीच बोले CM योगी

Sanatan Dharma Row: यूपी के गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से सनातन धर्म विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा.

UP News: पिछले कुछ दिनों में सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से सनातन धर्म की परंपरा को कोसा जा रहा है. सनातन धर्म के लोग अब देश को लेकर गौरव महसूस कर रहे हैं. अब भारत योग के एरिया में दूसरे को रास्ता दिखा रहा है. देश के अलग-अलग एरिया में काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि जो काम सन् 1947 में होना चाहिए था, वह अब हो रहा है.

गौरतलब है कि तमिलनाडु के खेल और युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि सनातन धर्म को खत्म करने से छुआछूत खत्म हो जाएगी. इससे पहले उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा. इससे पूरे देश में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और बीजेपी ने तुरंत इसे नरसंहार का आह्वान करार दिया था.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी दिया था विवादित बयान

इसके अलावा डीएमके के एक और नेता ए राजा ने ए राजा ने कहा था, "सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है. यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है." वहीं समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को एक धोखा बताया था. स्टालिन के बयान का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी समर्थन किया था.

'सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से'

वहीं सीएम योगी ने विवाद के दौरान भी सनातन धर्म पर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "आज हमारा देश एक सकारात्मक दिशा में काम कर रहा है, विरासत का सम्मान करते हुए समृद्धि की ओर बढ़ रहा है तो भारत की ये बदलती वैश्वविक छवि कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है. उनकी तरफ से विरासत का अपमान करके सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. ये भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए."

सीएम योगी ने किया एमएमएमयूटी के भवन का लोकर्पण

बता दें कि सीएम योगी मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर योगी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की जिम्मेदारी बनती है कि तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें. गोरखपुर जोन की पुलिस ने मदन मालवीय विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है.

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी ने किया MMMUT के भवन का लोकार्पण, तकनीकी संस्थानों को नए दौर के सिलेबस अपनाने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget