एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान को आरोपी नंबर 1 बनाया, दूसरे पर सुहेल का नाम

Sambhal Violence Update: संभल हिंसा मामले में पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी नंबर एक जबकि विधायक के बेटे सुहेल इक़बाल को आरोपी नंबर दो बनाया गया है. 

Sambhal Violence Update: यूपी के संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के आज दूसरे दिन भी शांति बनी हुई है. इस मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत 27 को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सुहेल इक़बाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. संभल हिंसा मामले में जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी नंबर एक बनाया गया है जबकि सुहेल को आरोपी नंबर दो बनाया गया है. 

पुलिस की ओर दाखिल एफआईआर के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राजनीतिक लाभ के लिए भीड़ को भड़काया और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा. एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि 24 नवंबर को सर्वे के दौरान इक्कठा हुई भीड़ में विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल भी मौजूद थे. 

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट! अखिलेश के जीजा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, भूपेंद्र चौधरी को मिलेगा ये विभाग?

सपा सांसद को बनाया गया आरोपी नंबर-1
सुहैल ने भीड़ को ये कहकर उकसाया कि जियाउर्रहमान बर्क हमारे साथ हैं, हम लोग तुम्हारे साथ हैं, कुछ नहीं होने देंगे. अपने मंसूबे पूरे करो, इतना सुनकर भीड़ और उग्र हो गई. FIR में लिखा है की हिंसा से 2 दिन पहले सांसद बर्क प्रशासन की अनुमति के बिना जामा मस्जिद गए थे. जहां उन्होंने भड़काऊ भाषणबाजी की. 

सपा सांसद के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि 22 नवंबर को जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान बिना प्रशासन की अनुमति के भीड़ को जुटाया और भड़काऊ बयानबाजी की. इस दौरान पूरे मामले का राजनीतिक लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए भीड़ को उग्र किया गया.

एफआईआर की कॉपी से खुलासा
FIR के मुताबिक 24 नवंबर को जब जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था, तभी सुबह 9 बजे 800 अज्ञात लोगों की भीड़ घातक हथियारों से लैस होकर जामा मस्जिद के सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से आ गई. एफआईआर में कहा गया है कि भीड़ की ओर से आवाज आई कि ये सर्वे नहीं होने देंगे. भीड़ की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई. साजिश के तहत पुलिस पर पत्थरबाजी की गई और एसआई की पिस्तौल छीनने के कोशिश हुई. उपद्रवियों ने आंसू गैस के गोले भी लूटे. 

वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद ने पुलिस के आरोपों को गलत बताया है. सोमवार को संसद पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जिस दिन हिंसा हुई उस दिन वो शहर में तो क्या प्रदेश में भी मौजूद नहीं थे. वो बेंगलुरू गए हुए थे. फिर भी उनके ख़िलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि सँभल में सुनियोजित साजिश हुई लेकिन, ये साजिश पुलिस और प्रशासन ने की है. जब जनता को पता नहीं कि पुलिस कब सर्वे करने आ रही है तो जनता क्या साजिश करेगी? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget