एक्सप्लोरर

'सपा समर्थक नाराज हो गए', ओम प्रकाश राजभर ने संभल हिंसा को बताया दो मुस्लिम जातियों की लड़ाई

Sambhal Violence: सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संभल हिंसा पर कहा जो लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं और वह देख रहे थे कि पुलिस वहां गड़बड़ कर रही तो पुलिस की फोटो क्यों नहीं खींचे.

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस हिंसा को मुस्लिमों की दो जातियों की लड़ाई बताया. राजभर ने कहा कि कुंदरकी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुसलमान दो जातियों में बंट गए. जिन मुसलमानों ने यूपी उपचुनाव में बीजेपी को वोट किया उनसे सपा के समर्थक नाराज हो गए. जिससे ये पूरा विवाद हुआ. 

गुरुवार को ओम प्रकाश राजभर अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बहेरा ग्राम सभा में भागीदारी को लेकर पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस दौरान पंचायती राज मंत्री ने संभल में हुई हिंसा को दो जातियों की बीच की लड़ाई का मामला बताया. उन्होंने कहा कि पठान और सैयद दो जातियों में लड़ाई हुई. उपचुनाव में मुसलमानों ने भाजपा को वोट किया जिससे सपा समर्थक नाराज़ हो गए और उन्होंने मारपीट की. सपा को लगता है कि अगर मुसलमान बीजेपी को वोट करेगा तो उनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा.

'बीजेपी को वोट देने से सपा समर्थक नाराज'
राजभर ने कहा कि जो लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं और वह देख रहे थे कि पुलिस वहां गड़बड़ कर रही तो पुलिस की फोटो क्यों नहीं खींचे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कुंदरकी सीट ने भाजपा बड़े मार्जिन से जीती है. इसी को लेकर मुसलमानों में ही दो जातियों में विवाद है. एक पक्ष जहां पढ़ाई लिखाई के प्रति जागरूक बनना चाहता है और दूसरा पक्ष उनका विरोध कर रहा है. कुल यही मामला है. उन्होंने कहा कि 2022 में हमने किसी अन्य पार्टी के साथ चुनाव लड़ा लेकिन, हमारी मजबूती और ताकत देखकर देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को ओमप्रकाश राजभर को बुलाकर पूछना पड़ा कि बता तेरी राजा क्या है.

बता दें कि बीते रविवार को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद अचानक हिंसा भड़क उठी थी. जिसके बाद भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. 

संभल में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, PAC की 15 और RAF की दो कंपनियां तैनात, CCTV से निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget