एक्सप्लोरर

डॉ शफीकुर्रहमान बर्क बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे, पीएम मोदी भी भी कर चुके हैं तारीफ, जानें-उनसे जुड़ी बातें

Shafiqur Rahman Barq Passed Away: यूपी की संभल सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है. वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे.

Shafiqur Rahman Barq Death: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. यूपी की संभल सीट से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. 
 
डॉ शफीकुर्रमान बर्क संसद में सबसे बुज़र्ग सांसद थे और सपा के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती थी. समाजवादी पार्टी ने 2024 के लिए भी उन्हें संभल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके निधन के बाद सपा को बड़ा झटका लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सदन में तारीफ चुके थे. वो अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते थे, जिसके चलते वो सुर्खियों में बने रहते थे.
 
डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश संभल में हुआ था. उनकी पत्नी का नाम कुरेशा बेगम है. उनका एक बेटा है और एक पोता जियाउर्रहमान बर्क हैं जो वर्तमान समय में यूपी की कुंदारकी सीट से सपा विधायक है. वर्तमान समय में वो संभल सीट से लोकसभा सांसद थे. वो संभल सीट से चार बार विधायक रहे, तीन बार मुरादाबाद से सांसद और दो बार संभल सीट से सांसद रहे थे. 
 
 
शफीकुर्रहमान बर्क का राजनीतिक करियर 
शफीकुर्रहमान बर्क साल 1974 में भारतीय क्रांति दल पार्टी से संभल सीट से पहली बार विधायक बने थे, इसके बाद वो साल 1977 में जनता पार्टी से, 1985 में लोकदल से, 1989 में जनता दल से संभल के विधायक पद के लिए चुने गए. साल 1996 में समाजवादी पार्टी उन्होंने मुरादाबाद सीट से लोकसभा टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की. इसके बाद लगातार 1998 और 2004 में वो यहां से सांसद रहे. साल 2008 में वो बसपा में शामिल हो गए और 2009 में फिर संभल से सांसद बने. फरवरी 2014 में बर्क ने सपा का दामन थमा, लेकिन वो हार गए. इसके बाद 2019 में संभल से फिर सपा सांसद चुने गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget