एक्सप्लोरर

संभल की शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, सामने आया वीडियो

Sambhal Masjid News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर आज से संभल की जामा मस्जिद में सफेदी का काम शुरू हो गया है. पांच से छह मजदूर वहां पहुंच गए हैं जिसके बाद मरम्मत का काम हो रहा है.

Sambhal Masjid News: उत्तर प्रदेश के संभल में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज रविवार (16 मार्च) से रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है. हाईकोर्ट ने 12 मार्च को मस्जिद के बाहरी हिस्से में सफेदी का इजाजत दे दी थी, जिसके बाद आज से मजदूरों ने अपना काम शुरू कर दिया है.  इससे पहले गुरुवार को जिस परिसर में रंगाई होनी थी, उसकी नपाई की गई थी, जिसके बाद आज से काम चालू हो गया है. कोर्ट के आदेश पर ये पूरा काम आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी एएसआई की देखरेख में किया जाएगा ताकि मस्जिद के संरक्षित हिस्से को कोई नुकसान न हो. 

संभल जामा मस्जिद की सफेदी के काम के लिए मजदूर रविवार सुबह ही पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने सफेदी को घोलना और आसपास की साफ सफाई शुरू कर दी है. इस बारे में जानकारी देते हुए जामा मस्जिद समिति के सचिव मसूद फारूकी ने कहा कि मस्जिद की सफेदी के लिए मजदूर आ गए हैं. अब ये थोड़ी देर में सफेदी का काम शुरू कर देंगे. अभी 5-6 लोग आए हैं और लोग भी बुलाए गए हैं. मस्जिद के सिर्फ बाहरी हिस्से को ही रंगा जाएगा.

एक सप्ताह में पूरा होगा काम
इससे पहले शनिवार को भी एएसआई की टीम रंगाई-पुताई का काम करने वाले लोगों के साथ मस्जिद पहुंची थी. ये मजदूर यहीं रहकर अपने काम को पूरा करेंगे. एएसआई की टीम ने उसे क्षेत्र का भी मुआयना किया जहां सफेदी का काम होना है. लेकिन शनिवार को ये काम शुरू नहीं हो पाया क्योंकि इसके लिए अप्रूवल नहीं मिल पाया था. कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर पूरा काम करने का निर्देश दिया है. 

बता दें कि शाही जामा मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें कमेटी की ओर से रमजान के महीने में मस्जिद की रंगाई-पुताई की इजाजत मांगी गई थी, इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने एक सप्ताह के भीतर पूरा काम करने का आदेश दिया था. हालांकि हिन्दू पक्ष की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी. हिन्दू पक्ष यहां हरिहर मंदिर होने का दावा करता है. हिन्दू पक्ष ने इस दौरान मस्जिद के ढांचे से छेड़छाड़ होने की भी आशंका जताई थी.  

मपुर में होली के बाद दो पक्षों में बवाल, DJ बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट और पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget