एक्सप्लोरर

संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने में होगी देरी? कमिश्नर ने इस वजह से मांगा और समय

उत्तर प्रदेश स्थित संभल में जामा मस्जिद से जुड़ी सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट में पेश होगी या नहीं, इस पर अभी संशय है. हिन्दू पक्ष ने इस मामले में 15 दिन का समय और मांगा है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में जामा मस्जिद में किए गए सर्वे की रिपोर्ट अदालत में कब पेश होगा, इसको लेकर सवालों का दौर जारी है. इस बीच सोमवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव संभल न्यायालय में पेश हुए. उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 15 दिन का समय अदालत से मांगा है. मस्जिद पक्ष इस पर आपत्ति पेश करेगा.

जानकारी के अनुसार आज सर्वे रिपोर्ट पेश होनी थी लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने अपनी तबियत खराब बताते हुए न्यायालय से 15 दिन का समय मांगा है. शाम चार बजे तक न्यायलय अगली तारीख देगा.

हिन्दू पक्ष के वकील ने क्या कहा?
मामला संभल के चंदौसी स्थित सिविल न्यायालय का है. इस संदर्भ में कोर्ट कमिश्नर ने कहा कि हमने सर्वे रिपोर्ट पेश करने को लेकर 15 दिन का समय मांगा है. चार-पांच दिन बुखार था. इसलिए समय मांगा है. शाम के चार बजे तक कोर्ट अगली तारीख का ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट कितने पन्ने की होगी और इसमें क्या है के सवाल पर कोर्ट कमिश्नर ने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना उचित नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की इस मामले में गाइडलाइन है.

यूपी में AC बसों को बड़ी राहत देने की तैयारी, मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट, जल्द होगा ऐलान

मस्जिद पक्ष के वकील बोले- हमें इस पर आपत्ति
मस्जिद पक्ष के वकील जफर अली ने कहा कि इस सर्वे रिपोर्ट को लेकर और समय मांगे जाने पर हमें आपत्ति है जिसको हमने फाइल कर दिया है. अभी जो रिपोर्ट पेश की जानी है वह सील्ड कवर में होगी. अभी किसी को जानकारी नहीं है कि उसमें क्या है. दूसरे पक्ष ने जो समय मांगा है, उस पर हमने आपत्ति फाइल कर दी है. देखते हैं न्यायालय क्या कहता है. मामले में आगे कोई भी प्रगति उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के बाद होगी. वकील ने कहा कि हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी चल रही है. हम हाईकोर्ट में जा रहे हैं, हमारी तैयारी चल रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget