एक्सप्लोरर

संभल: ईद की नमाज को लेकर दो पक्षों में विवाद, SDM और CO अनुज चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक

Sambhal Controversy: संभल में रविवार की शाम को ईद की नमाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसके बाद कोतवाली में दो घंटे तक बैठक हुई, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

Sambhal Masjid Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल में ईद की नमाज को लेकर रविवार शाम को दो पक्षों के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला, जिसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया. दोनों पक्ष ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर अड़े हुए थे, जिसके बाद कोतवाली में एसडीएम वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर की मौजूदगी में बैठक हुई. करीब दो घंटे तक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे लेकिन अंत में जाकर मुफ़्ती ए आजम संभल कारी अलाउद्दीन साहब के नाम पर सहमति बन गई. 

दरअसल ईदगाह इमाम और कारी दोनों पक्षों के बीच ईद की नमाज कराने के लिए विवाद हो गया था. दोनों ही पक्ष ईद की नमाज पढ़ाने पर अड़े थे. दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी, जिसके बाद इस विवाद के चलते कोतवाली में मीटिंग की गई. पुलिस प्रशासन ने क़रीब दो घंटें तक दोनो पक्षों को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद मामला शांत हो पाया और इस बात पर सहमति बनी की इस साल ईद की नमाज मुफ़्ती ए आजम संभल कारी अलाउद्दीन साहब ही कराएंगे.

ईद की नमाज को लेकर हुआ विवाद
संभल कारी अलाउद्दीन साहब के नाम पर अंत में जाकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई. इस मामले पर मौलाना कामिल मिस्बाही ने कहा कि सोमवार को सुबह नौ बजे कारी अशरफ साहब ईद की नमाज़ पढ़ाएंगे. उनके नाम पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है.  पहले एक पक्ष की ओर से इस पर आपत्ति जताई जा रही थी लेकिन बाद में विवाद को हल कर लिया गया. 

उन्होंने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत दो-तीन महीने पहले ईदगाह के पूर्व इमाम कारी सुलेमान अशरफ़ के निधन के बाद हुई थी. उनकी मौत के बाद उनके बेटे कारी गाजी अशरफ को इमाम नियुक्त किया गया था लेकिन एक वर्ग इसका इसका विरोध कर रहे थे. उन्होंने उनके बेटे को इमाम मानने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद इस मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. 

अभी दोनों पक्ष ईद की नमाज के लिए तो तैयार हो गए हैं लेकिन अंतिम फैसला ईद के दस दिन बाद किया जाएगा. इस विवाद के निपटारे के लिए एक और बैठक की जाएगी, जिसमें वोटिंग के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. इधर दो पक्षों में विवाद के चलते संभल पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. ताकि ईद की नमाज को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया जा सके. 

BJP सांसद सतीश गौतम बोले- 'ईद मेरा त्यौहार नहीं, मेरा त्योहार होली और दिवाली है'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स'
बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स'
UPCC कार्यकारी अध्यक्ष बने इमरान मसूद की आई प्रतिक्रिया, मुस्लिम वोट पर क्या बोले?
UPCC कार्यकारी अध्यक्ष बने इमरान मसूद की आई प्रतिक्रिया, मुस्लिम वोट पर क्या बोले?
'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget