एक्सप्लोरर

UP: संभल में कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन पर किया गया था अवैध कब्जा

Sambhal News: यूपी के संभल जिले के आलम सराय गांव में सरकारी जमीन पर करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाकर कब्जा कर लिया गया था. प्रशासन ने कब्रिस्तान पर बुलडोजर चला दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के आलम सराय गांव में सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने कब्रिस्तान पर बुलडोजर चला दिया और सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाकर उसपर बाउंड्री की गयी. अधिकारियों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय में की गयी थी, जिसमें जांच के बाद ये कार्रवाई की गयी है. ये जमीन ग्राम समाज की थी और अब उसे सौंप दिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक ग्राम समाज की जमीन पर 15 सालों से अवैध कब्जा था, कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब प्रशासन ने जांच के बाद बुलडोर चला दिया, जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

इस बारे में तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आलम सराय गांव में सरकारी जमीन पर करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाकर कब्जा कर लिया गया था. इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए और कानून के हिसाब से आज कब्जे को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया.

भारी पुलिस बल तैनात

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा न हो इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा. यही नहीं बड़ी संख्या में पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात थे, जिस कारण किसी की विरोध की हिम्मत नहीं हुई. कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को घेर लिया गया था.

अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी

बता दें कि संभल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का लगातार जारी है. इससे पहले 21 मई को जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण को हटाया था. नगर निगम ने पहले अवैध जगहों को चिन्हित किया था, फिर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई थी.

प्रशासन की कार्रवाई को लेकर चर्चा

कब्रिस्तान पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल रहा. तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अगर किसी ने अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget