एक्सप्लोरर

संभल में गदा लहराने वाले अनुज चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, मानवाधिकार आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश

संभल के धार्मिक जुलूस में गदा लेकर चलने वाले यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी अनुज चौधरी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Anuj Chaudhary News: यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद वर्दी पहन हाथ में गदा लेकर धार्मिक जुलूस की अगुवाई करने वाले डिप्टी एसपी अनुज चौधरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में बरेली जोन के एडीजी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. यूपी के मानवाधिकार आयोग ने बरेली जोन के एडीजी को आठ हफ्ते में कार्रवाई करने को कहा है. डिप्टी एसपी के खिलाफ पहले ही विभागीय जांच चल रही है. 

गौरतलब है कि संभल में हिंसा की घटना के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मुस्लिम बस्ती से पिछले 46 सालों से बंद पड़े मंदिर की जानकारी सामने आई थी. जब यह मंदिर खोला गया तो पुलिस व प्रशासन के तमाम दूसरे अधिकारियों के साथ ही डिप्टी एसपी अनुज चौधरी वर्दी पहनकर पूजा करते हुए नजर आए. इतना ही नहीं वह मंदिर की सफाई में न सिर्फ खुद ही शामिल हुए बल्कि उस वक्त भी वर्दी पहने हुए थे. 
   
इसके कुछ दिनों बाद इसी मंदिर तक जाने वाली रथ यात्रा में डिप्टी एसपी अनुज चौधरी हनुमान जी की गदा को हाथ में लेकर लहराते हुए जुलूस की अगुवाई करते हुए नजर आए थे. उस वक्त भी वह वर्दी में थे और ड्यूटी पर थे. इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी. उन्होंने आरोपी डिप्टी एसपी अनुज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी. 

यूपी में इस वजह से रद्द हो जाती वक्फ पर JPC की बैठक? जगदंबिका पाल समेत सभी सदस्य हो गए थे नाराज!

'पुलिस प्रशासन का काम केवल अतिक्रमण हटाना था '
सोशल एक्टिविस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह यादव के मुताबिक पुलिस प्रशासन का काम केवल अतिक्रमण हटाना था ना की मंदिर की सफाई व पूजा पाठ करना था. उन्होंने सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी के गदा लहराते हुए जुलूस की अगुवाई करने पर भी ऐतराज जताया था. कहा था कि देश में रहने वाले सभी नागरिकों को अपनी धार्मिक भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी पर किसी एक धर्म विशेष के कार्यक्रमों में बार-बार शामिल होना कतई उचित नहीं है. यह एक धर्म विशेष के प्रति लगाव को दिखाता  और भेदभाव प्रदर्शित करता है. 

   यूपी राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में दखल देते हुए बरेली जोन के एडीजी को आरोपी डिप्टी एसपी के खिलाफ आठ हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आयोग ने इस निर्देश के साथ ही एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव की अर्जी को निस्तारित कर दिया है. अनुज चौधरी के खिलाफ पहले ही विभागीय जांच चल रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget