एक्सप्लोरर

Sambhal News: सपा सांसद के पुश्तैनी घर में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस, 1 हफ्ते में मांगा जवाब

Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ को उनके पुश्तैनी घर में अवैध निर्माण को लेकर पहला नोटिस 5 दिसम्बर को भेजा था. नियमानुसार आज दूसरा नोटिस सपा सांसद को भेजा गया है.

Sambhal News: यूपी के संभल में जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसकी जद में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का पुश्तैनी मकान भी आ गया है. प्रशासन ने निर्माणधीन मकान को बिना नक्शे के बनाने के मामले में दूसरा नोटिस भी भेज दिया है. इससे पहले पांच दिसंबर को पहले नोटिस भेजा गया था. प्रशासन ने एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है. 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ को उनके पुश्तैनी घर में अवैध निर्माण को लेकर पहला नोटिस 5 दिसम्बर को भेजा था. नियमानुसार आज दूसरा नोटिस सपा सांसद को भेजा गया है. एसडीएम संभल वंदना ने इसे लेकर कहा कि नियमों का पालन किया जा रहा है. पहले नोटिस के बाद आज दूसरा नोटिस दिया गया है. जिसमें उन्हें जवाब देने के लिए आठ दिन का समय दिया गया है. 

सपा सांसद ने मांगा एक महीने का समय
सपा सांसद के वकील ने एक महीने का समय जवाब देने के लिए मांगा है. जो एक्ट में प्रावधान है उसके अंतर्गत उन्हें दूसरा नोटिस दिया गया है. उसमें भी एक सप्ताह का समय दिया गया है. वहीं इस मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क़ का कहना है कि सच्चाई ये है कि मकान जियाउर्रहमान बर्क़ के नाम ही नहीं है बल्कि मकान तो मेरे स्वर्गीय पिता डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ के नाम है और उनके देहांत के बाद से ही मकान का निर्माण रुका हुआ है. फिर भी हमने अपने वकील के माध्यम से जवाब भिजवा दिया है. 

सपा सांसद को जो कारण बताओ नोटिस एसडीएम संभल की तरफ से भेजा गया है उसमें कहा गया है कि आप बिना नक्शे के निर्माण कर रहे हैं. इस मामले में अधिकतम जुर्माना 10000 रुपए लगाया जा सकता है और निर्माण लगातार जारी रहने की हालत में 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा. सपा सांसद का यह पुश्तैनी मकान दीपा सराय मोहल्ले में है. जिसमें उनका परिवार रहता है. 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद से जिला प्रशासन संभल में एक्शन में है और बिजली चोरी व अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसी कड़ी में सपा सांसद का मकान भी प्रशासन के निशाने पर आ गया है.

46 साल बाद खुले संभल मंदिर में पहले मिले महादेव, अब मिली मां पार्वती की खंडित प्रतिमा, थाने में लेकर गई पुलिस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget