एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2023: यूपी उपचुनाव में BJP की इस बड़ी 'मजबूरी' का फायदा उठा पाएगी सपा? क्या हैं सियासी मायने

UP ByElections 2023: यूपी में दो सीटों पर उपचुनाव का एलान हो चुका है. इस उपचुनाव में अब बीजेपी (BJP) की मजबूरी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को सीधा फायदा पहुंचा सकती है.

UP Bypolls: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का एलान किया है. स्वार (Suar) और छानबे (Chhanbey) विधानसभा सीट पर यूपी में उपचुनाव होने वाला है. लेकिन खास तौर पर इस उपचुनाव में सियासी लड़ाई बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन में होना तय माना जा रहा है. लेकिन इससे पहले बीजेपी की एक मजबूरी का सीधा फायदा सपा गठबंधन को मिल सकता है. 

उपचुनाव के एलान के बाद से ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी गठबंधन की है. इसके पीछे बीते यूपी विधानसभा चुनाव का तर्क दिया जा रहा है. तब चुनाव में बीजेपी गठबंधन के ओर से स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर अपना दल एस ने उम्मीदवार उतारा था. तब स्वार सीट पर सपा गठबंधन और छानबे विधानसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन ने जीत दर्ज की थी. 

UP Politics: चाचा शिवपाल के बाद अखिलेश यादव ने की रामराज्य की बात, जानिए क्या कहा?

क्या था रिजल्ट?
तब विधानसभा चुनाव में स्वार सीट पर सपा गठबंधन से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने जीत दर्ज की थी. इस सीट पर बीजेपी गठबंधन के अपना दल एस से प्रत्याशी हैदर अली खान को हार का सामना करना पड़ा था. इस चुनाव में अब्दुल्ला आजम को 1,26,162 वोट और हैदर अली खान को 65,059 वोट मिले थे. जबकि छानबे विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन से कीर्ति को उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

छानबे विधानसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस के प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल को बनाया गया था. तब छानबे सीट पर राहुल प्रकाश कोल ने 38,113 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. चुनाव में राहुल कोल को 1,02,502 वोट मिले थे. दूसरी ओर सपा उम्मीदवार कीर्ति को 64,389 वोट मिले थे. अब इसी चुनाव के आधार पर बीजेपी द्वारा सपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही जा रही है. ऐसे में अब बीजेपी की मजबूरी सपा के लिए फायदा पहुंचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget