एक्सप्लोरर

कासगंज में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और 2 भांजे की मौत हो गई. तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से इनकी स्कूटी पर टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Kasganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना बीती रात करीब 12 बजे की है. रामजीत अपने दो भांजो रवेन्द्र और गौरव के साथ स्कूटी नंबर 8857 पर अलीगढ़ से वापस अपने गांव गंगा गढ़ लौट रहे थे. तभी वो सोरों गेट तिराहे पर रुके हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कैंटर नंबर UP25 ET 2847 ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी.

ये सड़क हादसा कोतवाली कासगंज क्षेत्र के सोरों गेट तिराहे पर हुआ है. मृतकों में रामजीत और उनके दो भांजे रवेन्द्र और गौरव शामिल हैं. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
वहीं पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कैंटर को अपने कब्जे में लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में मारने वालों में 50 वर्षीय मामा रामजीत कासगंज जिले के गांव गंगागड़ का रहने वाला था, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था और गांव में रामजीत के परिवार में उसकी पत्नी संगीता और पुत्री सलोनी, पुत्र वीनेश और अरुण हरिओम रहते हैं.

रामजीत की बेटी की गांव में तबियत खराब थी, अपनी बेटी को देखने रामजीत दिल्ली से गंगागड़ गांव जा रहा था और इसी दौरान रामजीत के दो भांजे रवेन्द्र और गौरव स्कूटी से अलीगढ़ से कासगंज आ रहे थे. तभी इसी दौरान सड़क हादसा हो गया, जिसमें रामजीत और उसके दो भांजे की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें- मेरठ के सौरभ हत्याकांड की फाइनल चार्जशीट तैयार, 2000 पन्नों में दर्ज हैं खौफनाक वारदात के सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget