एक्सप्लोरर

अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले अखिलेश के बागी विधायक राकेश प्रताप, रामलला के करेंगे दर्शन

Rakesh Pratap Singh: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि वो राम मंदिर के उद्घाटन के समय ही अयोध्या जाना चाहते थे. लेकिन पार्टी हाईकमान की बात मानते हुए राम मंदिर के दर्शन नहीं किए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अमेठी की गौरीगंज सीट से समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अयोध्या धाम तक पैदल यात्रा शुरू की है. इससे पहले रविवार शाम को छह बजे सपा विधायक पहले अपने पैतृक गांव मऊ पहुंचे जहां उन्होंने अपने आवास से इस यात्रा का शुभारंभ किया. उन्होंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया और फिर कुलदेवी मां के दर्शन किए. 

राकेश प्रताप सिंह ने अपनी पदयात्रा शुरू करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं. जिसके साथ उन्होंने लिखा- 'अपनी जन्मभूमि ग्रामसभा मऊ स्थित अपने निज आवास से पूजनीय माताजी-पिताजी तथा कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सायं 6:00 बजे से “श्रीराम पदयात्रा” का शुभारंभ किया.' सपा विधायक ने कुछ दिन पहले ही रामभक्तों के साथ पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया था. 

सपा विधायक की अयोध्या धाम तक ये पदयात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी जो गौरीगंज से  108 किलोमीटर तक की होगी. राकेश प्रताप सिंह से अपने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गौरीगंज से अयोध्या धाम तक पहुंचेंगे. जिसके बाद वो राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. 

राकेश प्रताप सिंह की श्रीराम पदयात्रा
कार्यक्रम के मुताबिक 11 नवंबर को सपा विधायक गौरीगंज से मुसाफिरखाना तक पदयात्रा करेंगे जिसके बाद वो शाम को यहां विश्राम करेंगे, इसके बाद अगले दिन यहां से पैदल चलते हुए 12 नवंबर को मिल्कीपुर तक पदयात्रा करेंगे. इसके बाद वो 13 नवंबर को उनकी यात्रा का अगला पड़ाव अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय होगा, जहां वो विश्राम करेंगे. 14 नवंबर को वो अपने समर्थकों और राम भक्तों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.

राम मंदिर के दर्शन के बाद राकेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ बस से वापस गौरीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे. उन्होंने अपनी विधानसभा के तमाम लोगों और सभी परिवारों को उनकी पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है. माना जा रहा है कि उनके साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं. 

सपा विधायक का कहना है कि वो मंदिर के उद्घाटन के समय ही अयोध्या जाना चाहते थे. उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को भी ये प्रस्ताव दिया था कि वो सामूहिक रूप से अयोध्या जाएं और रामलला के दर्शन करेंगे. लेकिन पार्टी अध्यक्ष से मिले आदेश के बाद वो नहीं गए थे. उन्होंने पार्टी हाईकमान की बात मानते हुए राम मंदिर के दर्शन नहीं किए लेकिन, अब वो पदयात्रा करते हुए रामलला के दर्शन करेंगे. 

यूपी में नहीं थम रहा पोस्टर वार, मायावती की BSP ने बंटेंगे तो कटेंगे के जवाब में लगाया होर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget