एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता उदयभान करवरिया की जेल से रिहाई पर सपा ने उठाए सवाल, बोले-‘सदन से सड़क तक होगा विरोध'

UP News: सपा के विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा माफ कर दी गई है, जिसको लेकर सपा ने एतराज जताया है.

Samajwadi Party On Yogi Government: पार्टी विधायक जवाहर यादव और जवाहर पंडित की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा माफी करा कर उन्हें जेल से रिहा किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी ने की प्रतिक्रिया जताई है. इसे लेकर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. पार्टी नेताओं ने इस फैसले को लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला करार दिया है.

 समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ० मानसिंह यादव, फूलपुर सीट पर महज चार हजार वोटों से लोकसभा का चुनाव हारने वाले पार्टी नेता अमरनाथ मौर्य और प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनिल यादव कहा है कि इस फैसले ने योगी सरकार को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है. सरकार एक तरफ माफिया राज खत्म करने और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की दुहाई देती है, वहीं दूसरी तरफ विधायक की हत्या में अदालत से दोषी ठहराए गए अपनी पार्टी के पूर्व विधायक को कुछ ही दिनों बाद जेल से बाहर निकाल कर यह संदेश देने का काम कर रही है कि बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बड़े से बड़े अपराधी के भी गुनाह साफ हो जाते हैं.

सपा ने किया विरोध का ऐलान 

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए सड़क से सदन तक इसका विरोध करने का ऐलान किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मुद्दे को यूपी विधानसभा के सदन में उठाया जाएगा. इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनसे इसे लोकसभा में उठाने की भी गुहार लगाई जाएगी. इसके अलावा पार्टी के दिवंगत विधायक जवाहर पंडित के परिवार को आगे रखकर इस फैसले को अदालत में भी चुनौती दी जाएगी.

योगी सरकरा पर भड़के सपा के नेता 

पार्टी एमएलसी मानसिंह यादव, लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले अमरनाथ मौर्य और जिलाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि सरकार अगर एक विधायक की हत्या के दोषी के मामले में भी राजनीति करेगी तो यह लोकतंत्र के लिए कतई उचित नहीं होगा. पार्टी नेताओं के मुताबिक योगी सरकार के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: आगरा में पुलिसकर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, पुलिस कार्यालय के साथ अब थानों में लगी मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget