एक्सप्लोरर

UP Politics: आज होगा सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन, पार्टी अध्यक्ष के तौर पर फिर अखिलेश यादव का चुना जाना तय

SP National Convention: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. राष्ट्रीय अधिवेशन के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.

Samajwadi Party National Convention: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. राष्ट्रीय अधिवेशन के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में एक बार फिर से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. इससे पहले बुधवार को सपा का प्रांतीय अधिवेशन हुआ, जिसमें नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) को पार्टी ने लगातार दूसरी बार सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना है.

समाजवादी पार्टी का प्रांतीय अधिवेशन बुधवार को लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में हुआ. अब गुरुवार को इसी मैदान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को फिर से पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी मिली तय मानी जा रही है. अधिवेशन की शुरूआत सुबह 10 बजे होगी. सुबह पहले राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण और उसके बाद राष्ट्रगान होगा. इसके बाद निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रो. राम गोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

Lucknow Hotel Fire Case: लखनऊ के होटल में हुए अग्निकांड के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

ये प्रस्ताव होगा पेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद अखिलेश यादव का संबोधन होगा. इसके बाद राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा. इसपर अधिवेशन में चर्चा होगी और फिर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. इसके बाद शाम को अधिवेशन का सम्मापन होगा. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का फिर से पार्टी अध्यक्ष बनना लगभग तय है. हालांकि अधिवेशन के दौरान इसकी औपचारिकता पूरी होगी. ये लगातार तीसरी बार होगी जब अखिलेश यादव को सपा प्रमुख की जिम्मेदारी मिलेगी.

इससे पहले बुधवार को सपा का प्रांतीय अधिवेशन हुआ. इस अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नरेश उत्तम पटेल को चुना गया. वे इससे पहले भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. सपा प्रमुख ने इस अधिवेशन की बुधवार को शुरूआत की. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी को अब केवल यूपी में सपा ही हरा सकती है.

ये भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Accident: मृतकों के परिवार को 2-2 लाख, घायलों को मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता, CM योगी का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget