एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद सपा सांसद ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- संसद में विशेष सत्र बुलाया जाए

UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के कौशांबी से सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर संसद में विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है.

UP Politics: पहलगाम हमले को लेकर समाजवादी पार्टी यूपी के कौशांबी से सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है. सांसद पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक हैं और पिछले दिनों विवादित बयान देने की वजह से सुर्खियों में थे.

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई, जो देश के लिए अत्यंत दुखद और चिंता का विषय है. मैंने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस हमले को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर एक विशेष संसद सत्र बुलाया जाए, जिसमें इस गंभीर मुद्दे पर ठोस चर्चा और रणनीति बने.

सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा कि, 'मैं जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 के आतंकी हमले से दुखी मन से आपको यह अनुरोध पत्र लिख रहा हूं. इस बर्बर हमले मे निर्दोष नागरिकों की जान-हानि न केवल राष्ट्रीय शोक है, अपितु यह हमारी आंतरिक सुरक्षा पर मंडराते खतरों की एक बार फिर याद दिलाता है. ऐसे समय मे जब पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. हम सभी जनप्रतिनिधियों की भी यह जिम्मेदारी है कि हम एकजुट होकर ठोस प्रभावी और सामूहिक कदम उठाए.'

उन्होंने आगे लिखा कि, 'इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कि आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के विरूद्ध समन्वित कार्यवाही पर चर्चा के लिए संसद का एक विशेष सत्र शीघ्र बुलाए. यह विशेष सत्र हमें इस मुद्दे पर भी विचार करने का अवसर देगा कि आतंकवाद के विरूद्ध नीति, संसाधन और रणनीति में क्या सुधार की आवश्यकता है. साथ ही यह हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक होगा. अतः मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे अनुरोध पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए देशहित में शीघ्र निर्णय लेने की कृपा करेंगे.' 

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget