एक्सप्लोरर

UP News: 'हम कुरान और हदीस पर चलने वाले लोग', CAA को लेकर बोले सपा सांसद एसटी हसन

ST Hasan on CAA: सपा सासंद एसटी हसन ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तो जहर उगलते हैं और ऐसे ही लोग उन्होंने अपने साथ रखे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा.

Moradabad News: देश में CAA लागू करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा की हम CAA से सहमत नहीं हैं. सपा सांसद ने कहा कि वो इसे लागू करेंगे बाद में ये NRC भी लाने की कोशिश करेंगे, UCC में अगर कुरान और हदीस के खिलाफ बात होगी तो हम उसे नहीं स्वीकार करेंगे हम उसे हरगिज नहीं मानेंगे. सपा सांसद ने कहा कि CAA संसद से पास हुए दो साल हो चुके हैं. लागू तो वह करेंगे ही लेकिन हिंदुस्तान की बहुत बड़ी आबादी इसके खिलाफ है. देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए थे, हम कुरान और हदीस पर चलने वाले लोग हैं हम ईमान की खातिर कुछ भी कर सकते हैं।

सपा सासंद ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तो जहर उगलते हैं और ऐसे ही लोग उन्होंने अपने साथ रखे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह पलटी मारी है इससे देश भर में उनकी जग हंसाई हो रही है. उन्होंने राजनीति को गुड़िया-गड्डों का खेल समझ रखा है. 

वहीं सपा सांसद ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ पर कहा कि लालू प्रसाद देश के बहुत बड़े नेता हैं और उन्होंने रेलवे के लिए बहुत बड़ा काम किया है. इतने बड़े नेता से इस तरह पूछताछ करना और वह भी तब जब उनकी तबीयत खराब है उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है उनसे तो पूछताछ बहुत नरमी के साथ होनी चाहिए. सपा सांसद ने कहा जो सच हो उसके हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए. 

सपा सांसद एसटी हसन ने ज्ञानवापी मस्जिद पर हिन्दू पक्ष की तरफ से दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को धमकियां दी जा रही हैं कि या तो मस्जिद हमें दे दो वर्ना हम छीन लेंगे. मुस्लिम तो कमजोर हैं कर भी क्या सकते हैं. 3000 हजार मस्जिदें और भी हैं ये सिलसिला आखिर कहां बंद होगा. इसका देश को कितना बड़ा नुकसान होगा, 500 साल पहले तो बादशाह का हुक्म चलता था हमारा संविधान तो था नहीं लेकिन आज की यह सरकारें भी उसी तरह चल रही हैं जैसे बादशाह चलते थे. सारी जमीन बादशाह की होती थी उस की जुबान से निकला शब्द कानून होता था ये भी वैसे ही चल रहे हैं. 

सपा सांसद ने कहा कि बाबरी मस्जिद के मामले में हमने संविधान का नतीजा देख लिया. जिसके नीचे कोई मंदिर के प्रमाण नहीं थे उसके बावजूद 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी गई और अपराध हुआ. इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला करा दिया हिंदू मुसलमानों के बीच में और इंसाफ नहीं किया. इसके साथ ही I.N.D.I.A गठबंधन पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पिछले दो-तीन महीना से नीतीश कुमार के पीछे-पीछे चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अभी I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हैं और उसे मजबूत करने में लगी हैं.

Varanasi News: जहां पीएम मोदी ने पी चाय उस दुकान को सील करने का आदेश? जानें- क्या है पूरी सच्चाई

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं चाहता हूं कि हिंदुओं और मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', बोले DU प्रोफेसर संगीत रागी
'मैं चाहता हूं कि हिंदुओं और मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', बोले DU प्रोफेसर संगीत रागी
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget