एक्सप्लोरर

Varanasi News: जहां पीएम मोदी ने पी चाय उस दुकान को सील करने का आदेश? जानें- क्या है पूरी सच्चाई

UP News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय की चुस्की लेने से पप्पू की दुकान अचानक चर्चित हो गई थी. अब जल्द पप्पू की चाय दुकान पर ताला लगने की खबर से हड़कंप मच गया है.

UP News: वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र को चाय पिलाकर सुर्खियों में आए पप्पू की दुकान को लेकर खबर सामने आई कि वह जल्द ही सील होने वाली है. बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रशासन ने अस्सी स्थित पप्पू चाय की अड़ी को कुर्क करने का फैसला लिया है. वजह किराए का भुगतान नहीं होना है. हालांकि जब इस मामले में पप्पू के बेटे मनोज ने दुकान को सील करने की खबर का खंडन किया है.

पप्पू चाय दुकान को सील किए जाने की खबर का जानें सच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाने वाले पप्पू के बेटे मनोज ने दुकान को सील करने की खबर का खंडन किया है. मनोज कुमार ने बताया कि चाय दुकान पर ताला लगाने संबंधी आदेश नहीं आया है और नगर निगम प्रशासन की तरफ से सूचना भी नहीं मिली है. दुकानदार मनोज कुमार ने किराए के भुगतान पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि चाय की दुकान लंबे समय से चल रही है. जनवरी माह तक दुकान का किराया नगर निगम में भुगतान कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत दुकान पर ताला लगाए जाने को प्रसारित किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि चाय दुकान की तस्वीर गलत खबर के साथ फैलाई जा रही है.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम जोनल अफसर जितेंद्र कुमार आनंद बताते हैं कि मारवाड़ी सेवा संघ परिसर से जुड़े भवनों पर 59 लाख टैक्स आरोपित हुआ है. नगर निगम की तरफ से अभी सील की कार्रवाई नहीं की जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से आदेश भी जारी नहीं हुआ है.

PM मोदी को चाय पिलाकर सुर्खियों में आया था दुकानदार

पप्पू की चाय दुकान अस्सी स्थित मारवाड़ी सेवा संघ परिसर में है. निगम प्रशासन ने मारवाड़ी सेवा संघ परिसर से जुड़े भवनों पर ताला लगाने का फैसला लिया है. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पप्पू की अड़ी पर रुककर चाय की चुस्की ली थी. पीएम मोदी के अलग अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए थे. दुकानदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूध और मसालेदार हर्बल चाय पेश की थी.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के चाय दुकान पर पहुंचने से पप्पू अचानक सुर्खियों में आ गए थे. पप्पू चाय दुकान की चर्चा जबरदस्त होने लगी थी. बेटे मनोज ने दावा किया है कि चाय की दुकान 80 साल पुरानी है. पिता ने पीएम मोदी को चाय पिलाकर काफी खुशी जताई थी. पप्पू दुकान पर बड़ी संख्या में ग्राहक चाय की चुस्की लेने पहुंचते हैं.

Lok Sabha Election 2024: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की दस लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने बनाई नई रणनीति, जानें- क्या है पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget