एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: जातीय गणना पर अखिलेश यादव से अलग सपा सांसद के सुर, पूछा- इस समय क्या जरूरत थी?

Bihar Caste Survey Report: बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए गए हैं. जिसके अनुसार, राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है.

Shafiqur Rahman On Bihar Caste Survey: बिहार सरकार की ओर से जारी किए गए जाति आधारित गणना के आंकड़े पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शफीकुर्रहमान बर्क ने सोमवार (2 अक्टूबर) को कहा कि इस समय इन आंकड़ों की क्या जरूरत थी? ये सब अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए किया गया है. 

अखिलेश यादव की पार्टी के सांसद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि देश विकास, शिक्षा और एक बेहतर प्रधानमंत्री चाहता है. इनमें से तो कुछ भी नहीं है. उनसे पूछा जाना चाहिए कि अगर आप देश चला रहे हैं तो आपने इसके विकास के लिए क्या किया है. 

सपा अध्यक्ष ने किया सर्वे का स्वागत

बता दें कि, समाजवादी पार्टी विपक्ष के इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी शामिल है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सर्वे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि जातिगत जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी. जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं. जातिगत जनगणना देश की तरक्की का रास्ता है.

बिहार सरकार ने जारी किए सर्वे के आंकड़े

बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए हैं. जिसके अनुसार राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है. 

हिंदू समुदाय कुल आबादी का 81.99 प्रतिशत

बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ ज्यादा है, जिसमें ईबीसी (36 प्रतिशत) सबसे बड़े सामाजिक वर्ग के रूप में उभरा है, इसके बाद ओबीसी (27.13 प्रतिशत) है. सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में हिंदू समुदाय कुल आबादी का 81.99 प्रतिशत है जबकि मुस्लिम समुदाय 17.70 प्रतिशत है. 

यादव समुदाय सबसे बड़ा

सर्वेक्षण के अनुसार, ओबीसी समूह में शामिल यादव समुदाय जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा सुमदाय है, जो प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है. वहीं अनुसूचित जाति राज्य की कुल आबादी का 19.65 प्रतिशत है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी लगभग 22 लाख (1.68 प्रतिशत) है. 

बीजेपी ने की आलोचना

विपक्षी गठबंधन इंडिया के लगभग सभी दलों ने इस सर्वे का स्वागत किया है. जबकि बीजेपी ने इस पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि इसमें पिछले कुछ वर्षों में बदली हुई सामाजिक और आर्थिक वास्तविकताओं को नहीं दर्शाया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Gorakhpur Rape Murder: नाबालिग से दोस्ती के बाद किया रेप, शादी की बात पर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget