एक्सप्लोरर

Gorakhpur Rape Murder: नाबालिग से दोस्ती के बाद किया रेप, शादी की बात पर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

UP News: आरोपी का काफी समय से पीड़िता के घर आना जाना था. एक दिन लड़की की मां की गैर-मौजूदगी में आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर जिले की पुलिस ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की की बलात्कार करने के बाद हत्या करने के आरोप में सोमवार (2 अक्टूबर) को दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील गौड़ (35) और दुर्गेश कुमार यादव उर्फ मेल्हू (21) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 376 (बलात्कार के लिए सजा) समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

आरोपी का पीड़िता के घर था आना जाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी सुनील गौड़ पिछले कुछ महीनों से चारा खरीदने के लिए पीड़िता के घर जाता था. इस दौरान उसकी किशोरी की मां से जान-पहचान हो गई और उसने उसकी मां के मोबाइल फोन पर उससे बातचीत शुरू कर दी. 

मां की गैर-मौजूदगी में किया रेप

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आरोपी सुनील ने नाबालिग लड़की के साथ भी बातचीत करना शुरू कर दिया और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे करीबी रिश्ते में बदल गई. पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को किशोरी की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी और उसकी अनुपस्थिति के दौरान आरोपी सुनील गौड़ ने लड़की से मुलाकात कर उसके साथ बलात्कार किया. 

शादी करने की बात से हुआ नाराज

इसके बाद लड़की ने जब उससे शादी करने का दबाव डाला तो वह नाराज हो गया. एसएसपी ने बताया कि इस बात पर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद सुनील गौड़ का गुस्सा बढ़ गया और उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सुनील ने अपने दोस्त दुर्गेश यादव को बुलाया जो घर के बाहर इंतजार कर रहा था. 

मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की

दोनों ने मिलकर साड़ी की मदद से किशोरी का शव कमरे की छत से लटका कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि कमरे को अंदर से बंद करने के बाद वे कमरे की खिड़की के रास्ते भाग निकले. पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें- 

AMU में चली गोलियां, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget