एक्सप्लोरर

'सड़क छाप गुंडों की तरह बात करते हैं', बिहार के नेता पर भड़क उठे अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव

UP News: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रामनवमी पर शोभा यात्रा पर रोक लगाए जाने के सवाल पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि वहां कोई रोक नहीं है, सोशल मीडिया उनकी सरकार को बदनाम करने में लगी हैं.

Firozabad News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव आज फिरोजाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने एक अस्पताल का उद्घाटन किया और इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संवैधानिक है, सुप्रीम कोर्ट में इस विधेयक में किए गए संशोधनों को चुनौती मिलेगी और यह फेल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तो सब खुश हो रहे हैं ये बिल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सबके लिए घातक है. कलेक्टर जब भी चाहेगा तब जमीन को नजूल की भूमि बताकर कब्जा कर लेगा .

करणी सेना के 12 अप्रैल को आगरा में प्रदर्शन के बयान पर कहा कि क्या है करणी सेना इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गूंगा मेडी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी तब कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने आगरा में दलितों की संख्या और बहुलता पर चर्चा करते हुए कहा कि आगरा में करणी सेना कुछ नहीं कर पाएगी. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रामनवमी पर शोभा यात्रा पर रोक लगाए जाने के सवाल पर कहा कि वहां कोई रोक नहीं है, सोशल मीडिया उनकी सरकार को बदनाम करने में लगी हैं. टीएमसी के सांसदों से मेरी रोज बात होती है, ऐसा कुछ नहीं है .

गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद माओवाद के जल्द खत्म करने वाले बयान पर रामगोपाल यादव ने कहा कि माओवाद खत्म होना अच्छी बात है, सभी लोग यही चाहते हैं पर सरकार को ये देखना चाहिए कि माओवादियों के साथ कई अन्य निर्दोष लोग मारे जाते हैं. बिहार के बीजेपी नेता द्वारा वक्फ बिल के विरोधी नेताओं को देश द्रोही कहे जाने के बयान पर रामगोपाल यादव ने कहा कि ये लोग सड़क छाप गुंडों की तरह बात करते हैं इनके बारे क्या बात करना है.

बिहार के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ बिल पर दिए बयान जिसमें कहा गया कि हमारी सरकार बनी तो बिल को डस्टविन में डाल देंगे. इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा ये सही है कि ये बिल असंवैधानिक है, इसका कोई कोर्ट में आधार नहीं होगा. ये सरकार संविधान विरोधी सरकार है सरकार संविधान को खत्म कर रही है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

रामनवमी के दिन सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लहराया भगवा, हिंदू संगठन के सदस्यों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget