एक्सप्लोरर

ओम प्रकाश राजभर के सामने जहूराबाद से चुनाव लड़ेंगी नूरिया अंसारी? धर्मेंद्र यादव ने बताई अंदर की बात

UP News: अब्बास अंसारी के मामले पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अंसारी के बरी होने और सदस्यता बहाल होने में कई अड़चनें आईं. जिस दिन कोर्ट ने सजा सुनाई थी, उसी दिन रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित धामपुर में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का आठवां शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने वीर अब्दुल हमीद को सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे वीरों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है. समाजवादी पार्टी (सपा) से सांसद धर्मेंद्र यादव ने वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी रसूलन बीबी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा.

जहूराबाद विधानसभा सीट से अफजाल अंसारी की छोटी बेटी नूरिया अंसारी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर धर्मेंद्र यादव ने कहा, "इस पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अफजल अंसारी मिलकर लेंगे. इस बार जहूराबाद सीट हर हालत में समाजवादी पार्टी के पाले में जाएगी."

अब्बास अंसारी के मामले पर उन्होंने कहा कि अंसारी के बरी होने और सदस्यता बहाल होने में कई अड़चनें आईं. जिस दिन कोर्ट ने सजा सुनाई थी, उसी दिन रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भी सदस्यता बहाल करने में देरी की गई. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन सभी घटनाओं पर नजर बनाए हुए है.

भारत के पड़ोसी देशों में शांति होनी चाहिए- धर्मेंद्र यादव

नेपाल और बांग्लादेश पर हुए हमलों पर यादव ने कहा, "भारत के पड़ोसी देशों में शांति होनी चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार इस दिशा में जिम्मेदारी से काम कर रही होगी." वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और उनके 'मोदी के दोस्त' कहे जाने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दोस्ती का लाभ देश के 140 करोड़ लोगों को मिलना चाहिए.

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई- धर्मेंद्र यादव

उन्होंने याद दिलाया कि जब ट्रंप ने पहले दोस्ती स्वीकार नहीं की थी, तब उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाकर कई उद्योगों को चौपट कर दिया था. भदोही जनपद में कालीन उद्योग इसका एक प्रमुख उदाहरण है. धर्मेंद्र यादव ने केंद्र सरकार को "मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर और बैसाखियों की सरकार" बताया. उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ वोट अमान्य हुए थे, लेकिन क्रॉस वोटिंग नहीं हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget