एक्सप्लोरर

रामपथ का निरीक्षण करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, टूटी सड़कों को देखकर जाहिर की नारजगी

Awadhesh Prasad Ayodhya Visit: सपा सांसद ने कहा, लोकसभा सत्र के दौरान मुझे सूचना मिल रही थी कि रामपथ मार्ग ध्वस्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनके घरों में पानी जा रहा है.

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को अयोध्या में रामपथ का निरीक्षण करने पहुंचें. वहां उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों को देखकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय निरीक्षण के बावजूद गड़बड़ी कैसे हो गई? इसकी जांच हो और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो. उन्होंने कहा, लोकसभा सत्र के दौरान मुझे जानकारी मिली थी कि बारिश की वजह से रामपथ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया. इससे रामभक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, सपा सांसद ने कहा, “लोकसभा सत्र के दौरान मुझे सूचना मिल रही थी कि रामपथ मार्ग ध्वस्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके घरों में पानी जा रहा है. जगह-जगह जलभराव की समस्या है. इसके अलावा, भी बहुत तरह की समस्याएं हो रही हैं. मंदिरों में भी पानी जा रहा है और मुझे पता लगा कि रेलवे स्टेशन की दीवार भी गिर गई.“

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे लोकसभा क्षेत्र का मामला है. मर्यादा पुरुषोत्तम राम के क्षेत्र का मामला है. लिहाजा, मैं किसी के कहने के आधार पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकता. मैं पहले मौके पर जाऊंगा और इसके बाद वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास करूंगा. इसके बाद ही किसी नतीजे पर जाऊंगा. इसके बाद, मैं कल मौके पर गया, तो लोगों ने मुझे बताया कि सड़क पर गड्ढा है, सड़क बैठ चुकी है, तब मैंने लोगों से पूछा कि गड्ढा कहां है? लोगों ने कहा कि जैसे ही पता चला कि आप आ रहे हैं, तो फौरन गड्ढा भर दिया गया. इसके बाद मैंने भी देखा कि गड्ढा ताजा भरा गया है. इस तरह की स्थिति मैंने पांच छह जगहों पर देखी.“

वहीं, सपा सांसद से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप सड़क बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, “देखिए यह मामूली मामला नहीं है, बड़ा मामला है. राम के नाम पर सड़क बनी है. इसकी समीक्षा होती रही है. हम मांग करेंगे कि इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए और जो दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. मैं इस मामले को लोकसभा में भी उठाऊंगा.“

इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि अगर बनाने वाले कंपनी दोषी पाई जाती है, तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए? इस पर उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को कल लोकसभा में उठाऊंगा और मांग करूंगा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.“

बता दें कि शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने के बाद अयोध्या स्थित राम मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क रामपथ क्षतिग्रस्त हो गई. इसे संज्ञान में लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन इससे जुड़े अधिकारियों को तलब कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. इस प्रोजेक्ट से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही सीएम योगी ने मामले की जांच के निर्देश देकर जल्द ही रिपोर्ट मांगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget