एक्सप्लोरर

'बीजेपी पर लाल टोपी का भूत सवार...', सीएम योगी के बयान पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Awadesh Prasad on CM Yogi Statement: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में लाल टोपी तीसरी शक्ति बन गई है, उपचुनाव में लाल टोपी ही इनको हराएगी. समाजवादी पार्टी ही सारी सीटों पर विजय पाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाल टोपी वाले बयान को लेकर इस समय राजनीतिक हलचल तेज है. अब सीएम योगी के इस बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी के लाल टोपी काले कारनामे के बयान पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी लाल टोपी से घबरा गई है उनको पता है लाल टोपी ही इनको सत्ता से अलग करेगी. जब से बीजेपी लोकसभा चुनाव अयोध्या में हारी है तब से बीजेपी पूरी तरह से लाल टोपी से घबरा गई है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में लाल टोपी तीसरी शक्ति बन गई है, उपचुनाव में लाल टोपी ही इनको हराएगी. समाजवादी पार्टी ही सारी सीटों पर विजय पाएगी. बीजेपी पर लाल टोपी का भूत सवार है, बीजेपी वाले जानते हैं मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी ही जीतेगी. बीजेपी दहशत में है उपचुनाव को लेकर बीजेपी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. सात जन्म लग जाएंगे उनके सपने पूरे नहीं होंगे. मिल्कीपुर सीट ये नहीं जीत पाएंगे मिल्कीपुर सेट कम से कम हम 65 से 70 हजार वोट से जीतेंगे.

वहीं अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ाए जाने की प्रक्रिया पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा प्रदेश के हर जिले में मार्च माह में सर्किल रेट बढ़ाया जाता है लेकिन अयोध्या जनपद ऐसा रहा 2017 से लेकर अभी तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया. ये मुद्दा मैं लोकसभा में भी उठाया था, हमारी यह मांग है सर्किल रेट 2017 से प्रभावी माना जाए, उसी अनुसार किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाए.

अखिलेश ने क्या कहा

वहीं सीएम योगी के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि लाल रंग क्रांति का प्रतीक है. मां भगवती जी का सबसे प्रिय रंग लाल है, शादी विवाह में जोड़े का रंग लाल होता है, जब हम खुश होते हैं तो खुशी से चेहरे का रंग लाल हो जाता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदर इमोशन नहीं है, खुशहाल जीवन का प्रतीक है लाल रंग.

क्या बोले थे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कहा था कि समाजवादी पार्टी के कारनामों से हर कोई परिचित है. पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि इनका इतिहास काले कारनामों से भरा है. समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं.  ये लोग इतिहास को दोहरा रहे हैं. गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी.

नाबालिग रेप पीड़िता के परिजनों से की बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुलाकात, 'कहा- इस सरकार में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget